नई दिल्ली- सपा विधायक रहे दारा सिंह चौहान थोड़ी ही देर में भाजपाई हो जाएंगे। आज दोपहर भाजपा ज्वाइन कर लेंगे। ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। साथ ही साथ आपको बता दें सोमवार सुबह 11:00 बजे विधानसभा पहुंच गए वहां अध्यक्ष सतीश महाना को अपना इस्तीफा सौंपा घर से निकलने के दौरान दारा सिंह चौहान ने कहा है। कि मुझे अच्छा लग रहा है। इससे अच्छा और कुछ नहीं हो सकता है। कि 20 साल बाद फिर बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं।
दारा सिंह चौहान से दूसरा सवाल पूछा गया कि आप ने त्यागपत्र में सपा छोड़ने का कारण नहीं बताया क्या वजह तो उन्होंने कहा कि बीजेपी ज्वाइन करने के बाद में बता दूंगा। आगे प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी से पूछा गया कि क्या धर्म सिंह सैनी भी बीजेपी ज्वाइन करने वाले इस सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत को शक्तिशाली बना रहे इसमें सबका साथ हमें चाहिए देखते हैं। कि क्या होता है। बहुत सारे लोग हमारे संपर्क में हमारी पार्टी में जिनका उपयोग हो सकता है। उनका उपयोग करेंगे वही दारा सिंह चौहान के बीजेपी ज्वाइन करने पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भाजपा का विकास का एजेंडा है। इस विकास की यात्रा में जो हमारे साथ काम करना चाह रहा है। हम स्वागत करते हैं। सबको साथ लेकर चलेंगे वही धारा चौहान ने कुछ शर्तें भी जॉइनिंग के लिए रखी है इस सवाल पर उन्होंने कहा कि यह निर्णय केंद्रीय नेतृत्व ने किया है।
लखनऊ में प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और गठबंधन मंत्री धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में दारा सिंह चौहान भाजपा में शामिल हो गए। घोसी विधानसभा से सपा विधायक दारा सिंह ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उसी शाम को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।
दारा सिंह चौहान मऊ के घोसी सीट से विधायक थे उन्होंने शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को पत्र भेजकर इस्तीफा दे दिया था। लेकिन इस्तीफा देने की वजह नहीं बताई महेश 20 महीने में ही उनका समाजवादी पार्टी से मोहभंग हो गया।
दारा सिंह चौहान ने अपना राजनीतिक कैरियर बसपा से शुरू किया था 1996 और 2000 में दारा सिंह राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं। 2009 का लोकसभा चुनाव दारा सिंह ने बसपा के टिकट पर घोषित सीट से लड़ा था और जीता था। 2015 में दारा सिंह ने भाजपा ज्वाइन की और 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव लड़ा इसके बाद 2022 में भाजपा से इस्तीफा देकर सपा में शामिल हो गए थे।