नई दिल्ली- मध्य प्रदेश में दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें बताया जा रहा है पांच लोगों की मौत हो गई वहीं कई गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है यह घटना उसे जिले में हुई जहां से गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के गृह जिले के रूप में उसे जाना जाता है। इसको लेकर अब जमकर विपक्षी दल द्वारा राज्य सरकार पर हमला किया जा रहा है। कानून व्यवस्था मध्य प्रदेश की पूरी तरह से खराब हो गई इस तरीके के गंभीर आरोप लगाए जा रहे।

बता दे कि पूरा मामला मध्य प्रदेश के दतिया जिले का है। जहां पर जानवर चराने गए दो लोगों में मामूली कहां सुनी को लेकर विवाद हो गया। और वह अभी बात खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया थोड़ी ही देर में इस पूरे बवाल में गोलीबारी भी हुई जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। और 5 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। जहां पर यह पूरी घटना हुई यह पूरा जिला गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के यहां से आता है। क्योंकि यहां से यह नरोत्तम मिश्रा विधायक है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रेड़ा गांव में दांगी और पाल समाज से जुड़े दो परिवारों के बीच खेत में जानवर चले जाने को लेकर विवाद हो गया। और यह पूरा विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया और यह भी बताया जा रहा है। कि विवाद उसे समय हुआ। जब गांव में पंचायत बुलाई गई थी। इस दौरान प्रकाश डांगी और प्रदीप पाल के बीच मामूली कहा सुनी शुरू हो गई। और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की बात गोलीबारी तक आ पहुंची।

बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में दोनों पक्षों के लगभग पांच लोगों की मौत हुई है। वहीं 5 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं पुलिस के मुताबिक लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 2 दिन पहले भी जानवर खेत में घुसने को लेकर विवाद हुआ था। लेकिन पुलिस थाने तक पूरा मामला नहीं पहुंचा था।

इस पूरे मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से खराब हो चुकी है।

यह खबरें भी पढ़ें