नई दिल्ली– उत्तर प्रदेश से इस समय की सबसे बड़ी और हम खबर आ रही है। जहां पर एक भारतीय जनता पार्टी के विधायक के यहां काम करने वाला एक युवक ने गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करते-करते गले में फांसी का फंदा लगा लिया और अपनी जान दे दी। इसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। अपरा तफरी का माहौल हो गया मौके पर सैकड़ो की संख्या में लोग पहुंच गए। और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। जानिए नीचे खबर में क्या था पूरा मामला
जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक योगेश शुक्ला के फ्लैट में देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह पूरी घटना बताई जा रही है कि लखनऊ के बीकेटी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक योगेश शुक्ला के हजरतगंज स्थित सरकारी आवास पर हुई है। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस महके में हड़कंप मचा हुआ है।
खबर लिखते समय तक मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम श्रेष्ठ तिवारी 24 साल का श्रेष्ठ तिवारी भाजपा विधायक की मीडिया टीम में काम करता था। बताया जा रहा है। कि युवा की गर्लफ्रेंड ने ही पुलिस को मामले की जानकारी दी है।
बताया जा रहा है की वीडियो कॉल पर गर्लफ्रेंड से लड़ाई के बाद सुसाइड कर ली मृतक श्रेष्ठ ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल कर लिया और वीडियो कॉल पर ही सुसाइड करने लगा जैसे ही युवती ने उसे फांसी लगाते देखा वह फौरन मौके पर पहुंच गई इसी दौरान उसने पुलिस को भी फोन कर दिया। विधायक निवास पहुंचते ही उसने दरवाजा खटखटाया मगर अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से दरवाजे को तोड़ा और अंदर गई तो देखा कि युवक का शौक फांसी के फंदे से लटका हुआ है। बता दे की पुलिस ने मृतक श्रेष्ठ तिवारी और उसकी गर्लफ्रेंड दोनों का मोबाइल जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि यह दोनों पिछले कई सालों से रिलेशन में थे फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जीती हुई आखिरकार क्या कुछ मामला है। यह आने वाला समय बताएगा।