नई दिल्ली। इस समय देश के कई राज्यों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे की वजह से लोगों का बहुत ही बुरा हाल हो रखा है। हालांकि, दोपहर के समय में कुछ राज्यों में हल्की धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिलती हुई दिख रही हैं।
लेकिन , सूरज ढलते ही शीतलहर और ठंड फिर से लोगों को परेशान करने लग जा रही है। मंगलवार को मेरठ में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यूपी के कई इलाकों में इस समय भयंकर सर्दी देखने को मिल रही है। उत्तर भारत में शीतलहर और सर्दी का सितम जारी है।
राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, झारखण्ड, बिहार, उत्तरखंड सहित कई राज्यों में घने से बहुत घना कोहरा छाया हुआ देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले 3 दिनों में शीतलहर, सर्दी और घने कोहरे से राहत मिलने की अभी संभावना नहीं है।
घने कोहरे से ट्रेनें हो रही प्रभावित
घने कोहरे की वजह से कई ट्रेनें भी प्रभावित हो रही हैं। वहीं, कुछ फ्लाइट्स और ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जिसकी वजह से यात्रियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
28 trains to Delhi from various parts of the country are running late due to dense fog conditions as on 23rd January. pic.twitter.com/BAwK50xgX6
— ANI (@ANI) January 23, 2024
मौसम विभाग के मुताबिक, 24 जनवरी तक अभी ऐसी ही ठंड पड़ने वाली है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गंभीर शीतलहर चलने की भी संभावना जताई गई है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।
मेरठ में तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस
मेरठ में इस समय हिल स्टेशन से भी अधिक ठंड पड़ रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो 26 जनवरी तक ऐसे ही सर्दी पड़ने की संभावना है। झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार के कई हिस्सों में 6-10°C दर्ज किया गया है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में शीतलहर और कोहरा जारी है। pic.twitter.com/xbjZfyXFwV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2024
इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके वाली ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ स्थानों पर 25 जनवरी तक भयंकर सर्दी और शीतलहर लोगों को काफी ही ज्यादा परेशान कर सकती है।
#WATCH श्रीनगर: कश्मीर घाटी में शीतलहर जारी है। pic.twitter.com/DuEgHgkDW8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2024
#WATCH राजस्थान: जयपुर में शीतलहर जारी है। कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम हुई। pic.twitter.com/7RgES4jSUm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2024
पश्चिमी राजस्थान के अलग अलग स्थानों में 24 जनवरी तक अधिक ठंड देखने को मिल सकती है। वहीं, पंजाब के कुछ स्थानों में 25 जनवरी को
अलग-अलग स्थानों पर गंभीर ठंड पड़ने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों में 25 जनवरी को घने कोहरे और भारी सर्दी की संभावना है।