उत्तराखंड के महाराष्ट्र तक देश के लगभग सभी राज्यों में बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो देश भर में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आज नई दिल्ली में हल्की बारिश देखी जाएगी। आईएमडी के मुताबिक नई दिल्ली में पूरे हफ्ते बारिश हल्की से मध्यम और बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं। किस राज्य में कितनी बारिश का अनुमान है।
बता दे कि देश के सभी राज्यों में मानसून की बारिश का सिलसिला जारी है। पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश देखने को मिल रही है। मुंबई उत्तराखंड केरल और गुजरात में भारी बारिश के चलते आम जनजीवन ठप हो गया है। नई दिल्ली में बारिश गर्मी से राहत लेकर आई है। मौसम विभाग ने आज 6 जुलाई को लखनऊ गाजियाबाद समेत एनसीआर के इलाकों में बारिश और हल्की बूंदाबांदी का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज गुरुवार को आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। वही हल्की से मध्यम बारिश होने की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग की ओर से दी गई। जानकारी के मुताबिक इस पूरे हफ्ते दिल्ली में बारिश की गतिविधियां दर्ज की जायेगी।
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगा और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ ही लखनऊ में आज गरज के साथ एक या दो बार बारिश होने की गतिविधियां देखने को मिलेंगी गाजियाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं गाजियाबाद में भी आज गरज चमक के साथ एक या दो बार बारिश होने की गतिविधियां दर्ज की जा सकती है।
वही यह बारिश उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में किसानों के लिए अच्छी साबित हो रही है धान की रोपाई का समय चल रहा है। जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी का रंग देखने को मिल रहा है। कच्चे घरों में रहने वाले किसान इस भारी बारिश को अच्छा मानते हैं। क्योंकि उन्हें धान की रोपाई में से लाभ मिलता है। और भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं।