नई दिल्ली: Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2022 Updates: राजस्थान प्री डीलेड परीक्षा में भाग लेने वाले कैडिडेंट के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2022 (Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2022) आखिरकार जारी कर दिया गया है। 31 अक्टूबर को राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ बुलाकी दास कल्ला ने ट्वीट करके रिजल्ट डेट एनाउंस किया था, जिसके अनुसार, राजस्थान प्री डीलेड रिजल्ट 2022 आज दोपहर तक जारी किया गया।
ये भी पढ़ें- मार्केट में गदर मचाने आ रहा Nokia G60 5G स्मार्टफोन, कीमत में मिल रही ये होश उड़ाने वाली खूबियां
Hero Splendor Plus नई बाइक को 14 हजार में खरीदने का मौका, जल्दी करें हाथ से न जाने दे ये मौका
राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बीएसटीसी रिजल्ट 2022 की घोषणा आज यानी 1 नवंबर को कर दी गई है। वहीआधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर लिंक भी ऐक्टिव हो गई है ऐसे में अगर आप भी इस एक्जाम में बैठे हैं तो यहां पर जान लें कैसे Rajasthan BSTC Result 2022 को डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan BSTC Result 2022: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहला आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाएं।
- होमपेज के स्क्रॉल में दिख रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- नये पेज पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें।
- रिजल्ट की एक कॉपी अपने पास भी सेव कर लें।
राजस्थान बीएसटीसी परिणाम (Rajasthan BSTC Result 2022) जल्द ही जारी हो गया है, बता दें, परीक्षा में बहुविकल्पीय आधारित प्रश्न पूछे गए थे। 3 अंकों के कुल 200 प्रश्न पूछे जाते हैं और कोई नकारात्मक अंकन नहीं होता है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार तब राज्य में विभिन्न पॉलिटेक्निकों द्वारा प्रस्तावित डी.ईएल.एड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्र होते हैं।