नई दिल्ली: Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2022 Updates: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट (प्री डीएलएड रिजल्ट) जारी कर दिया गया है। वही आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर लिंक भी ऐक्टिव हो गई है अब जल्द ही काउंलिंग की शेड्यूल जारी किया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी इस एक्जाम में बैठे हैं तो यहां पर जान लें कैसे Rajasthan BSTC Result 2022 को डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- लाखों दिलों पर राज करने आ रहा नोकिया का ये सस्ता 5G Smartphone, मिलेगीं ये होश उड़ाने वाली खूबियां
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2022: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
ऐसे कैडिडेंट जो राजस्थान बीएसटीसी एक्जाम में बैठे हैं और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो यहां पर जान लें कैसे Rajasthan BSTC Result 2022 को डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट स्टूडेंट्स panjiyakpredeled.in पर चेक कर सकते हैं। सामान्य वर्ग में 89 फीसदी अंक हासिल कर रामदेव ने टॉप किया है। वहीं 77 फीसदी मार्क्स के साथ विधिका जैन, महेश और धीरज तीनों ने संस्कृत वर्ग में टॉप किया है।
राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट का यहां पर देखें Direct Link
- सबसे पहला आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाएं।
- होमपेज के स्क्रॉल में दिख रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- नये पेज पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें।
- रिजल्ट की एक कॉपी अपने पास भी सेव कर लें।
पासिंग मार्क्स
परीक्षा को पास करने के लिए अनारक्षित वर्ग के कैडिडेंट को 50 प्रतिशत मार्क्स हासिल करने होंगे। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए 45 फीसदी मार्क्स हासिल करने होंगे।
आप को बता दें कि इस साल 2022 राजस्थान में डीएलएड प्रवेश परीक्षा में कुल 5,99,294 कैडिडेंट शामिल हुए थे। जिससे लाखों कैडिडेंट का अपने रिजल्ट का इंतजार था है।
आप को बता दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल जारी होगा। इसमें स्टूडेंट्स की ओर से भरे जाने वाले विकल्पों के आधार पर शिक्षा संस्थानों में प्रवेश मिल सकेगा।