नई दिल्ली। आज के समय में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या बहुत नॉर्मल सी होती जा रही है, इसकी मेन वजह लोगों की भागदौड़ भरी जिंदगी और उसमें उनके ईटिंग हैबिट्स लोग ज्यादातर जंक फूड, फास्ट फूड और डीप फ्राइड फूड खाकर पेट भर रहे हैं जो कि शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ा रहा है जो कि स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।
कोलेस्ट्रोल हमारे सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है इसके चलते हार्ट डिजीज स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा शरीर में बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल को अगर आप कम करना चाहते हैं या इससे से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप इन फलों का सेवन कर सकते हैं। सेब में पेक्टिन नामक तत्व की भरपूर मात्रा होती है। सेब हार्ट फ्रेंडली फल है जो कि कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने का काम करता है और इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने का काम करते हैं।
संतरा विटामिन सी के अलावा संतरा और अन्य खट्टे फलों में सॉल्युबल फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने का काम करता है और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखता है।
केला – केला का फल पूरे साल भर आसानी से मिल जाता है। यह फल कई हेल्दी न्यूट्रिशन और पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो हमारे सेहत के लिए अच्छा माना गया है। इसमें मौजूद पोटेशियम और फाइबर की भरपूर मात्रा हमारे पेट को देर तक भरा रखती है।
एवोकाडो – एवोकाडो हेल्दी फ्रूट में से एक माना गया है। यह हमारे सेहत के लिए बहुत अच्छा फल कहा जाता है, इसमें एक ऐसा एसिड होता है जो शरीर में नुकसान दायक कोलेस्ट्रोल को कम करने का काम करता है। एक्सपर्ट के मुताबिक फाइबर और पोटेशियम जैसे तत्वों से भरपूर एवोकाडो हमारे हार्ट हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है, इसके अलावा अन्य फलों का भी सेवन दैनिक जीवन में कर सकते हैं। फल हमारे सेहत के लिए बहुत अच्छे माने गए हैं, यह हमारे शरीर को मजबूत बनाए रखते हैं और एनर्जी देने का काम करते हैं।