नई दिल्ली- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने है। इसको लेकर अलग सी सरगर्मी देखने को मिल रही है। बता दे कि छत्तीसगढ़ में साल के आखरी में विधानसभा चुनाव होने है उससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने ऐलान करते हुए 38000 सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को फायदा पहुंचाया है। क्या पूरा फायदा कितना लाभ आइए जानते हैं
बता दे की छत्तीसगढ़ सरकार ने वह वजीफा प्रावधान को पूरी तरीके से रद्द कर दिया है। जिसकी वजह से अब सीधी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से नियुक्त सरकारी कर्मचारियों को नियुक्ति के 4 साल से पूरा वेतन मिलता था। ये पूरी जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को देर रात दी है।
सूचना विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यह एक कदम ऐसा है। जिसमें 38000 सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को फायदा मिल सकता है।
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ कि कांग्रेस सरकार का ये कदम साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक अहम रोल अदा कर सकता है।
आपको बता दे की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वजीफा प्रावधान को समाप्त करने की घोषणा एक युवा मितान सम्मेलन के दौरान की है। इसकी घोषणा के बाद डेड शाम राज्य मंत्रिमंडल ने भी इसकी मंजूरी दे दी है।
बता दे की 2020 में लागू हुआ था। वजीफा नियम के तहत सीधी भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी नियुक्ति सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले और दूसरे अवधि के तहत मूल वेतन का 70 से 80% और 90% का वजीफा मिलने का प्रावधान किया गया था।
अब इसे लेकर छत्तीसगढ़ में चर्चा शुरू हो गई लोगों का कहना है। कि विधानसभा चुनाव को करीब देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया गया है।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी। और पार्टियों ने सर्वे करवाना शुरू कर दिया है। सर्वे में जिस दावेदारों की तरफ से जनता का रुझान ज्यादा आएगा उसे ही कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर मैदान पर उतरेगी। अब देखना होगा किस तरीके से छत्तीसगढ़ के चुनाव में क्या माहौल बनता है। और किसकी सरकार छत्तीसगढ़ में बनती है।