नई दिल्ली- चंद्रयान 3 ने लैंडिंग से पहले लैंडर हजार्ड डिटेक्शन एंड अवॉइडेंस कैमरा का इस्तेमाल करके तस्वीरों को खींचा है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान का बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान 3 इतिहास बनाने से पहले बस कुछ कदम दूर है। चंद्रयान 3 का लैंडर विक्रम चांद की सतह पर उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। और यह 23 अगस्त को सेफ लैंडिंग करेगा। इसके 2 दिन पहले लेंडर ने चांद की अंगेज तस्वीरें भेजी है।
चंद्रयान 3 में लैंडिंग से पहले लैंडर एजेंट रिडक्शन एंड अवॉइडेंस कैमरा का इस्तेमाल करके इन तस्वीरों को खींचा है। यह तस्वीर चांद की सतह के दक्षिणी ध्रुव पर उसे जगह की है जहां पर चंद्रयान 3 के लैंडर विक्रम की लैंडिंग होने वाली है।
Chandrayaan-3 Mission:
Here are the images of
Lunar far side area
captured by the
Lander Hazard Detection and Avoidance Camera (LHDAC).This camera that assists in locating a safe landing area — without boulders or deep trenches — during the descent is developed by ISRO… pic.twitter.com/rwWhrNFhHB
— ISRO (@isro) August 21, 2023
तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए इसरो ने लिखा यह चांद के सुदूर क्षेत्र की तस्वीरें जिसे लैंड के खतरा जांच और बचाव कैमरे से खींचा है। आज कैमरे के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा यह कैमरा नीचे उतरने के दौरान सुरक्षित लैंडिंग क्षेत्र का पता लगाने में सहायता करता है इसे स्पेस एप्लीकेशन सेंटर ISRO के रूप में विकसित किया गया।