नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश कर दिया है। अंतरिम बजट से लोगों ने काफी सारी उमीदें लगा बैठी थी। आम जनता को उम्मीद थी कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण टैक्सपेयर्स के लिए बजट में कुछ बड़ा एलान कर सकती हैं, मगर ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। जिसके बाद लोगों के चेहरे पर मायूस छाया हुआ है। हालांकि, बजट पेश करते हुए कहा कि कैंसर जैसी बीमारियों को रोकने लिए सरकार की तरफ गंभीर कदम उठाये गए हैं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने के दौरान यह भी कहा है कि 10 साल में एयरपोर्ट की संख्या दोगुनी कर दी गई है और अब भारत में 1000 से अधिक नए एयर क्राफ्ट का ऑर्डर भी दे दिया गया है। रेलवे के लिए मंत्री ने कहा कि वंदे भारत में 40 हजार बोगियों को अपग्रेड कर दिया जायेगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि PM Awas के तहत तीन करोड़ घर बनाए गए हैं और अगले पांच साल में दो करोड़ और घर बनाए जाएंगे। मात्र शक्ति और बच्चियों के लिए एक नया कार्यक्रम लाया जाएगा। टैक्सपेयर्स को अर्थव्यवस्था में अपना योगदान देने के लिए निर्मला सीतारमण ने धन्यवाद दिया, मगर टैक्स स्लैब में कोई बदलाव करने की घोषणा नहीं की है।
अब X (पूर्व ट्विटर) पर फनी मीम्स खूब वायरल होती हुई नजर आ रही है। तो आइए आपको भी कुछ मजेदार मीम्स दिखाते हैं, जिन्हें देखने के बाद आप अपनी
हंसी रोक नहीं पाएंगे.
Middle class watching no relief in tax. #Budget2024 pic.twitter.com/nUFKDarBdo
— Sagar (@sagarcasm) February 1, 2024
As usual 🥲. #Budget2024 pic.twitter.com/ZUgPaIodS0
— ಭಲೇ ಬಸವ (@Basavachethanah) February 1, 2024
Salaried class looking at Nirmala Sitharaman for tax relief 😂#Budget2024 pic.twitter.com/pg1fhgJDlt
— Finance Memes (@Qid_Memez) February 1, 2024
Middle class after watching tax rate 😂 #Budget2024 #IncomeTax pic.twitter.com/6EfuP9gVvQ
— dr__strange__ (@dr__strange__) February 1, 2024
Salaried people (me)🤌 waiting for some tax relief in the upcoming
#Budget2024 pic.twitter.com/veeauSmfX7— Princi🐙 (@Priyuthestudent) February 1, 2024
Budget day…#Budget2024 pic.twitter.com/YsKHf7VKFG
— JimmyCarter (@ImJimmyCarter) February 1, 2024
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 1 फरवरी को सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट 2024-25 पेश किया है। यह बजट आम जनता के लिए कुछ खास साबित नहीं हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तहत केंद्रीय मंत्री का यह छठा बजट था।
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएम जनधन योजना में लोगों को लाभ देने की बात कही है। इस बीच सीतारमण ने कहा कि पीएम जनधन योजना के तहत आदिवसी समाज तक पहुंचना है। विशेष जनजातियों के लिए विशेष योजना लेकर आए हैं।