BSEB 10th Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं छात्रों के लिए बड़ी खबर, ये रहा रिलीज डेट, बिना इंटरनेट ऐसे चेक करें रिजल्ट

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (बीएसईबी) की तरफ से 31 मार्च, 2024 को बिहार 10वीं का परिणाम (Bihar Board 10th Kab Aayega) जारी कर दिया जायेगा। 10 वीं के रिजल्ट को biharboardonline.bihar.gov.in पर घोषित किया जाएगा।

जो उम्मीदवार 15-23 फरवरी, 2024 तक बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एग्जाम के नतीजे देख सकते हैं। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 10वीं कक्षा के परिणाम घोसित करेगा।

रिजल्ट के साथ ही अध्यक्ष 10वीं कक्षा के टॉपर्स के नाम, उत्तीर्ण प्रतिशत की भी घोषणा करेंगे। परिणाम घोषित करने के बाद रिजल्ट डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर अपडेट कर दिया जायेगा।

आपको बता दें कि छात्र अपने रोल कोड और रोल नंबर के जरिये रिजल्ट देख सकते हैं। कक्षा 10 के लिए बिहार बोर्ड परिणाम 2024 को उम्मीदवार इंडियन एक्सप्रेस एजुकेशन पर देख सकते हैं।

मैट्रिक परिणाम मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

परिणाम जारी होने के बाद बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (बीएसईबी) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम लिंक एक्टिव कर देगा। बिहार बोर्ड के 10 वीं के छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, यह सिर्फ एक प्रोविजनल मार्कशीट होगी। मूल मार्कशीट छात्र अपने संबंधित स्कूल अधिकारियों से प्राप्त कर सकते हैं। यह परिणाम घोषणा के कुछ दिनों बाद उपलब्ध हो सकता है।

परीक्षा में असफल पर क्या स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया जा सकता है?

नहीं, यदि आप परीक्षा में असफल हो गए हैं तो आप बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम जांच के लिए आवेदन नहीं कर सकते। यदि आपने न्यूनतम आवश्यक अंक से कम अंक प्राप्त किए हैं, तो आपको कंपार्टमेंट परीक्षा फिर देनी होगी। आप स्क्रूटनी के लिए केवल तभी आवेदन कर सकते हैं यदि आपने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है लेकिन अंकों से असंतुष्ट हैं।

SMS के जरिये कैसे चेक करें 10वीं का रिजल्ट?

चरण 1: सबसे पहले अपने मोबाइल फोन पर टेक्स्ट मैसेज बॉक्स खोलें।

चरण 2: नए मैसेज पर क्लिक करें और ‘बिहार10 रोल नंबर’ टाइप करें।

चरण 3: मैसेज को 56263 पर भेजें

चरण 4: छात्रों को अपना बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 उसी मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगा।

चरण 5: परिणाम में विषय-वार अंक, कुल अंक और उत्तीर्ण स्थिति शामिल होगी।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App