Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी की तलाश में घर बैठे कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। गवर्नमेंट जॉब की तलाश करने वाले युवा अभ्यर्थियों हजारों पद पर भर्ती निकली है। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से लेकर 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक साइट onlinebssc.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए बिहार के अलावा दूसरे राज्य के उमीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 09 नवंबर निर्धारित की गई है। यानी आखिरी तारीख से पहले आपको किसी भी हाल में आवेदन करना होगा, वरना इतना सुनहरा मौका आपके हाथ से निकल जायेगा। बता दें कि बिहार में पंचायत सचिव के हजारों पद पर भर्ती निकली है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस भर्ती के लिए 12वीं पास छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं। तो आईये इस भर्ती के बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।
कितने पदों पर किये जायेंगे आवेदन
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3532 पद भर्ती की जाएगी। इनमें 1746 पद अनारक्षित हैं, जिनके लिए दूसरे राज्य के भी उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, 1022 पद महिला उम्मीदवारों के लिए निकाला गया है।
क्या होनी चाहिए योग्यता
इस भर्ती के लिए केवल वहीं उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा पास की होगी।
उम्र सीमा
यदि आप इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से लेकर 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
कैसे करें आवेदन
इस भर्ती के लिए यदि आप आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले आधिकारिक साइट पर जाना होगा। फिर होमपेज पर सम्बंधित भर्ती लिंक पर आपको क्लिक करना होगा। फिर आपको फॉर्म अच्छे से भरके जमा कर देना होगा।
ये हैं जरूरी तारीखें
बिहार पंचायत सचिव के लिए आप 09 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, कैंडिडेट 11 नवंबर तक अपना एप्लीकेशन सबमिट कर पाएंगे। तारीखों का ध्यान रखें और समय सीमा के अंदर ही फॉर्म भर दें। वरना डेट निकल जाने के बाद आपको पछतावा होगा।