नई दिल्ली- आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से पत्ते खोल दिए गए है। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस की ओर से कमेटी का गठन कर दिया गया। चुनाव समिति में कुल 29 सदस्य हैं। चुनाव कमेटी का अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को बनाया गया है।
बता दे कि राजस्थान में आगामी चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई। इसी क्रम में कांग्रेस की तरफ से एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कांग्रेस की ओर से आगामी विधानसभा इलेक्शन के लिए कमेटी का ऐलान कर दिया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चुनाव समिति के चेयरमैन गहलोत के करीबी नेता और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को बनाया गया है। राजस्थान इलेक्शन 2023 के लिए बनाई गई कमेटी में कुल 29 सदस्य मौजूद है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी की गई। लिस्ट को देखकर यह साफ हो गया है। कि राजस्थान में चुनाव अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में होगा। दोपहर बाद कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी की गई। इस चुनाव समिति की लिस्ट में अशोक गहलोत और सचिन पायलट को भी शामिल किया गया है।
प्रदेश के दिग्गज नेता अशोक गहलोत सचिन पायलट के अलावा कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति में कई बड़े नेताओं को जगह दी गई। इस लिस्ट में प्रदेश सरकार से कई बड़े कैबिनेट और राज्य मंत्रियों को भी शामिल किया गया। कांग्रेस ने चुनाव समिति की लिस्ट में खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत मालवीय देवस्थान विभाग मंत्री कंचला रावत महिला और बाल विकास मंत्री ममता भूपेश कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचंद कटियारा राजस्व मंत्री रामलाल जाट खान मंत्री प्रमोद जैन भाया खेल मंत्री अशोक चंदन पंचायत राज मंत्री रमेश चंद्र मीणा सहकारिता मंत्री उदय दयाल अंजना अल्पसंख्यक मामलात मंत्री साले मोहम्मद पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव समेत सभी मंत्रियों को शामिल किया गया।
जितेंद्र सिंह और सांसद नीरज डांगी को मिली जिम्मेदारी प्रदेश के मंत्रियों के अलावा राजस्थान के दिग्गज नेताओं और कांग्रेस महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह को भी प्रदेश कांग्रेस चुनाव कमेटी में रखा गया। इसके अलावा राज्यसभा सांसद नीरज डांगी और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी भी इस लिस्ट में शामिल है इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर पूर्व विधायक और मेवात विकास बोर्ड के अध्यक्ष जुबेर खान राजस्थान कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रघुवीर मीणा और राजस्थान कांग्रेस संगठन के महासचिव ललित तुनवाला को शामिल किया गया।