नई दिल्ली- 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक से बड़ी खबर सामने आ रही है। एक तरफ g20 की धूम दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक में जेडीएस के साथ गठबंधन की चर्चा जोर पर हो गई। अब हम आपको बताएंगे कि दोनों पार्टियों के एक साथ आने से क्या समीकरण बदलने जा रहे हैं
लोकसभा चुनाव में अभी कुछ समय है। लेकिन उससे पहले ही सियासी दल एक दूसरे से गठबंधन में जुड़ रहे है और ऐसी कोशिश कर रहे हैं कि इस बार अपनी पार्टी की फतेह हासिल करें या फिर गठबंधन को जीतने के प्रयास करने के लिए कोशिश कर रहे है।
इसके लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी कि NDA और विपक्ष का गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव एलाइंस यानी कि इंडिया दोनों की ही नजर अपना घर मजबूत बनाने में है। और हर विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और विपक्ष का फोकस होता है। इस बीच विधानसभा चुनाव में हर के बाद भारतीय जनता पार्टी का फोकस अब पूरी तरीके से कर्नाटक पर है।
सबसे पहले जान लीजिए कि कर्नाटक में किसकी सरकार है।
कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। भाजपा दक्षिण के अपने इस दुर्ग में 2019 का प्रदर्शन दोहराने का प्रयास में खबर यह है। कि भारतीय जनता पार्टी और जनता दल के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है लेकिन इस दौरान इंडिया टुडे के लिए नागार्जुन की बड़ी रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दे की जीडीएस प्रमुख एचडी देवगढ़ की गठबंधन को लेकर गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात भी हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी और जेडीएस के गठबंधन पर सहमति बन चुकी है।
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने गठबंधन के एक सवाल पर कहा कि मुझे बहुत खुशी है। कि देव गौर जी हमारे पीएम से मिले और वह पहले करीब 5 सीटों पर फाइनलाइज कर चुके है। हम उनका जोरदार स्वागत करते हैं और दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि जीडीएस पांच सीटें मांग रही है। जीडीएस लोकसभा की 5 सीटों पर चर्चा कर सकती अब देखने वाली बात होगी। कि आखिरकार भारतीय जनता पार्टी और जेडीएस के बीच क्या गठबंधन में बातें निकाल कर आती है। या आने वाला समय बताएगा फिलहाल कर्नाटक को लेकर अलग तरीके की चीज निकल कर सामने आ रही है।
लेकिन इसमें सबसे बड़ा सवाल यह है कि कर्नाटक में बहुमत के साथ लोकसभा का चुनाव जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी को आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में जीडीएस बैसाखी की जरूरत क्यों पड़ रही है। इसकी जड़े 2023 के कर्नाटक चुनाव के नतीजे में है। 2023 के चुनाव में बीजेपी को 36 फ़ीसदी वोट शेयर के साथ 66 सीटों पर जीत मिली थी। और कांग्रेस 43% वोटो के साथ 135 सीटें जीती थी। जिसमें से जेडीएस के पास 19 सीटें थी। लेकिन पार्टी 13% वोट पाने में सफल रही थी वोट शेयर के लिहाज से कांग्रेस और बीजेपी के बीच अंतर करीब 7% वोटो का था।