नई दिल्ली। स्वस्थ शरीर और बेहतर सेहत के लिए हर दिन भरपूर मात्रा में पानी पीना बहुत ही जरुरी होता है। गर्मियों के दिनों में लोग पानी पीना ज्यादा ही स्टार्ट कर देते हैं, क्योंकि गर्मी के दिनों में हमारे शरीर से पसीना निकलता है, इसलिए हमारे शरीर में पानी जरुरत अधिक बढ़ जाती है। पानी हमारे शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। यह शरीर के ऊर्जा स्तर को बढ़ाता है, त्वचा को मोइस्चराइज़ करता है। पानी पीने से आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं शरीर के अंदर मौजूद विषाणुओं को बाहर निकालने में मदद करता है। लेकिन बहुत से लोगों को पानी पीने का सही समय पता नहीं होता है। गलत समय पर पानी पीने से शरीर में कई दिक्कतें भी पैदा करने लगता है। गलत टाइम पर पानी पिएंगे तो आपको कब्ज जैसी कई बीमारियां घेर सकती हैं।
पानी पीने का गलत समय
आपने ज्यादातर लोगों को देखा होगा कि खाना खाने के तुरंत बाद ही पानी पीना पसंद करते हैं। जबकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो खाने के साथ ही पानी पीना शुरू कर देते हैं, जो की ऐसा करना बहुत ही गलत होता है। क्योंकि इसकी वजह से आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
हमें कब पीना चाहिए पानी?
1. हमें सुबह उठने के साथ ही सबसे पहले गुनगुना पानी पीना चाहिए, इससे हमें गैस और कब्ज की दिक्कत नहीं होती है।
2. हमें हमेशा खाना खाने से 30 मिनट पहले पानी पीना चाहिए।
3. एक्सरसाइज करने से पहले, दौरान और बाद में हमे पानी पीना चाहिए।
4. हमेशा सोने से 1-2 घंटे पहले ही पानी पीने चाहिए।
कब – कब पानी नहीं पीना चाहिए?
1. गलती से भी सोने से तुरंत पहले पानी नहीं पीना चाहिए।
2. खाने के तुरंत बाद हमें पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।
3. पेशाब करने के तुरंत बाद न पिएं पानी.
4. खाना खाते समय पानी ना पीए।