नई दिल्ली- एक तरफ पूरे देश की नजर g20 आज नियोजन पर टिकी हुई है। और पूरी दिल्ली बंद कर दिया गया। नाके नाके पर पुलिस की तैनाती है। हर आदमी को चेक कर ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। इस बीच देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ी बात कह दी जो कि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। हम आपको बताते हैं कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह मोदी सरकार को लेकर क्या कहा है।
जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि पूर्व पीएम ने कहा कि रूस यूक्रेन युद्ध को ध्यान में रखकर नई विश्व व्यवस्था को संचालित करने में भारत की भूमिका महत्वपूर्ण है। आगे कहां की भारत में शांति की अपील करते हुए अपने संप्रभु और आर्थिक हितों को सबसे पहले ध्यान में रखकर पहले स्थान पर रहकर सही काम किया है।
G20 महासम्मेलन को लेकर चारों तरफ धूम है। हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर जी-20 को लेकर क्या चीज होने वाली है देश को क्या मिलने वाला है इस पर सब की नज़रें टिकी हुई है। इस दौरान द इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत करते हुए पूर्व पीएम ने रूस यूक्रेन युद्ध अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की भूमिका और चीन के साथ सीमा विवाद की बात की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जब दो या उससे ज्यादा देशों में तनाव हो जाता है। तो दूसरे देशों पर कोई एक तरफ चुनकर दबाव बनाया जाता है। जिससे मुझे लगता है कि शांति की अपील कर भारत ने बेहतर तरीके से अपने आपको पहले स्थान और आर्थिक हितों को पहले जगह पर देकर सही काम किया है।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने आगे कहा कि देश के भविष्य को लेकर मुझे चिंता से ज्यादा आशंकाएं है। लेकिन मेरी आशा इस पर निर्भर करती है। कि मैं भारतीय समाज में कितना सबके बीच अच्छे माहौल में रहा हूँ। क्योंकि सही विकास के लिए सबसे जरूरी काम होता है। कि भारत दुनिया में कहां खड़ा है। देश की राजनीति में इसका बड़ा मुद्दा भी बनना चाहिए। लेकिन यह जरूरी है कि कूटनीति और विदेश नीति का राजनीति या पार्टी के लिए उपयोग करने में संयम बरता जाए।