नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आये दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों का दिमांग ख़राब हो जाता है, तो कुछ बहुत ही ज्यादा मजेदार वीडियो होते हैं जिन्हें देखकर हमारी हंसी नहीं रुकती है। इस समय इंटरनेट पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल (VIRAL VIDEO) हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी कहेंगे कि ये क्या हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप अपना सिर जरूर पकड़ लेंगे। ऐसा करने की क्या जरूरत है? आपके मन में भी होगा ऐसा सवाल? दरअसल इस वीडियो में एक महिला मधुमक्खियों के छत्ते से बहुत ही आनंद लेकर शहद खाती हुई नजर आ रही है।
आमतौर पर आपने देखा होगा कि लोग शहद को पैक्ड डिब्बे से निकालकर खाते हैं। लेकिन, इस वीडियो में एक महिला छत्ते से शहद निकाल कर खा रही है। सूजी हुई महिला ने सीधे मधुमक्खी के छत्ते से शहद खाना शुरू कर दिया है। वीडियो में देख सकते हैं कि मक्खी के काटने से महिला का चेहरा सूज गया है, लेकिन इसके बाद भी महिला खाये जा रही हैं।
View this post on Instagram
वीडियो में आप देख सकते हैं कि मधुमक्खियों के काटने की वजह से महिला का मुंह सूज गया है। उसके दाएं होंठ और दाईं आंख भी बुरी तरह से सूज गई हैं। मधुमक्खियों द्वारा काटे जाने के बाद भी महिला छिपकर शहद खा रही है। उसे बिल्कुल भी परवाह नहीं है। जब महिला शहद खा रही होती है तो उसके आसपास मधुमक्खियां उड़ रही होती हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा – इस महिला ने फ़िल्टर का इस्तेमाल किया है। इस और ने लिखा – वीडियो में मधुमक्खी बिल्कुल भी असली नहीं लग रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा – महिला के आधे चेहरे पर फिल्टर लगा हुआ है।