नई दिल्ली Weather Report Today: उत्तर भारत में जहां मौसम शुष्क हैं वहीं दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल ही है। दक्षिण भारत के तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान से भारी तबाही हुई है। राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 20 लोगों की मौत हो गई है।
हजारों लोगों को घर छोड़कर जाना पड़ रहा है। इसका कारण ये है कि हर कहीं पानी भरा हुआ है। इसी वजह से चेन्नई में इस शुक्रवार को स्कूल और कॉलेज में बंदी रहेगी। आईएमडी का कहना है कि दक्षिण के कुछ हिस्से में आज के दिन भारी बरसात हो सकती है।
भारत मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान केरल और माहें में अगले 3 दिनों के समय तमिलनाडु, पहुंचेरी, कराईकल और लक्षद्वीप की कुछ जगहों में बारिस होने की संभावना जताई जा रही है।
चेन्नई में भारी बारिस होने के कारण से जिलें के कुछ हिस्सों में पानी भर गया है। जिसेस महानगर और इसके आसपास के इलाकों में जनजीवन अस्त-प्यस्त हो गया है। इस मंगलवार को चक्रवात ने आंध्र प्रदेश में तट को पार कर लिया जिसके बाद चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपेट को इसका खामियाजा भुगतना पडा है।
सराकर के द्वारा राहत दिलाई जा रही है और चेन्नई के काफी सारे स्थानों पर जमा पानी को बाहर निकालने के प्रयास जारी है। वेलाचेरी और पश्चिम तांबरम के कुछ भागों में गुरुवार को जलभराव हो गया है। यहां पर पल्लीकरनई क्षेत्र में खाद्यान्न के पैकेट हवाई जहाज से गिराए गए हैं।
लखनऊ सहित पूर्वी यूपी में गिरेगा पारा
यदि यूपी की बात करें तो शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में मौसतम सामान्य हो सकता है। चक्रवात से हुए बदलाव के बाद बारिश का दौर फिलहाल थमता नजर आ रहा है। आज दिन में हल्की धूप निकलने की संभावना है। इसके साथ में राजधानी लखनऊ सहित पूर्वी राज्य में रातें अब सर्द होने लगी हैं। सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है और रात में तापमान में कमी दर्ज होगा।
आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक पारे को लेकर अभी भी अलर्ट जारी बहराल ठंड अब आए दिन के साथ बढ़ रही है। लखनऊ के साथ में इन जगहों पर तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं पश्चिमी यूपी में 2 से 3 डिग्री कमी आने की भी संभावना है। ये जरुर है कि धूप खिली रहने से दिन में राहत मिलेगी।
इन जगहों पर रहेगा बारिश के आसार
मध्य प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज के बीच में बीते 24 घंटों के समय पुर्वोत्तर के अनेक भागों में भी बारिस हो सकती है। कुछ भागों में बारिश हुई है तो मौसम भी ठंडा हो गया है। राजधानी भोपाल और उसके आसपास के इल्कों में गुरुवार सुबह धूप खिलने के बाद दिनभर आसमान के बादल छाए हैं, जिसके चलते मौसम में ठंडक बनी रहेगी। यहां पर अगले 24 घंटों में बादल बने रहने की भी संभावना है।
इसके अलावा ओडिशा में काफी जगों पर बारिस होने की संभावना हो सकती है। यहां पर भी बेमौसम बरसात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। खराब मौसम की वजह से काफी सारे स्कूलों और आंगनवाड़ी केंंद्रों में छुट्टी घोषित की गई है।
बंगाल के कोलकाता और दक्षिणी जिलों में गुरुवार की सुबह ठंड़ी हवा के साथ-साथ रुककर हो रही बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने इस शुक्रवार को सुबह पूर्वी भारत में सामान्य रुप से बादल छाए रहने और हल्की बारिस के आसार हैं।