नई दिल्ली- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बुधवार को मेरठ में दावा किया कि विपक्षी दलों का गठबंधन इंडिया सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे 23 भारतीय जनता पार्टी का सफाया करेगा। यादव ने आगे कहा कि इंडिया का मतलब है। कि हम सब को छोड़कर चलना चाहते हैं। सबको खुशहाल बनाना चाहते हैं। खुशहाली के रास्ते पर लाना चाहते हैं। हमारी मिली-जुली संस्कृति हमारे भाईचारे का संकेत है। संदेश इंडिया का मतलब यह है। कि हम सबको साथ लेकर चलेंगे तो फिर इससे भाजपा को किस बात की घबराहट है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार 2014 में देश में आई थी। अब 2024 में हम इसे रवाना करेंगे उन्होंने आगे कहा कि गठबंधन से भाजपा बुरी तरह से घबराई हुई है। और उन्हें इंडिया नाम से भी दिक्कत है।
बुधवार को मेरठ पहुंचे सपा अध्यक्ष ने स्थानीय मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल पर कहा मुख्यमंत्री कुछ नहीं जानते आगरा में संग्रहालय इसीलिए बन रहा था। ताकि व पर्यटन को बढ़ावा मिले। ताजमहल देखने आने वाले लोगों को इस संग्रहालय के बहाने पूरी भारत की संस्कृति के बारे में बताया जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सपा ने पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह औरंगजेब की याद में आगरा में एक संग्रहालय का निर्माण कर रही थी। जबकि उनकी सरकार उसी जिले में छात्र पति महाराज शिवाजी की यादों को संरक्षित करने के लिए एक संग्रहालय का निर्माण कर रही है।
अखिलेश यादव ने कहा असल में भाजपा को घबराहट इस बात की है। कि इस बार जनता तय करेगी कि एक तरफ वो लोग होंगे जो भारत और भारत के संविधान को बचाना चाहते हैं। और दूसरी तरफ वह जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं। ऐसे में जो सब लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं। वे डरे हुए हैं। और डरे हुए लोगों की भाषा बदलती रहती है।
अखिलेश यादव ने बड़ा आरोप लगाया है कि मणिपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विभाजन कारी नीति और भाजपा की वोट की राजनीति की वजह से जल रहा है। यादव ने कहा कि 2024 में साफ हो जाएगा कि जनता किस को चाहती और किस तरीके से जनता काम करना चाहती है। और जनता को क्या चाहिए यह पूरी तरह से इंडिया गठबंधन समझ चुका है।