नई दिल्ली: चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद अब इसरो ने दूसरी बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली है। इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से सौर मिशन आदित्य एल-1 लॉन्च कर दिया है। लॉन्चिंग के समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। देशभर में टेलीविजन और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ने आदित्य एल 1 लाइव देखा गया। इसके बाद देशभर में काफी खुशी देखी गई, हर किसी ने इसरो वैज्ञानिकों की तारीफ में कसीदे पढ़े।
यह पहला मौका था जब भारत ने सूर्य के करीब अपना यान भेजा है। इससे पहले भारत ने चंद्रमा पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया था। उसी समय इसरो की ओर से आदित्य एल 1 की लॉन्चिंग का ऐलान किया था।
सफल लॉन्चिंग के लिए देशभर में किए गए हवन पूजन
भारत में सूर्य मिशन आदित्य एल 1 की सफल लॉन्चिंग से पहले लोगों में काफी उमंग दी। हर कोई सफल लॉन्चिंग की कामना और दुआ कर रहा था, जिसके लिए हवन व पूजन भी किए जा रहे थे। Aditya-L1 सूर्ययान की सफलता के लिए कांदिवली के मिथिला हनुमान मंदिर में हवन-पूजा किया गया। इसके साथ ही यूपी के वाराणसी में भी मिशन की सफलता के लिए हवन कर कामना की गई। ऐसी ही नजारा उत्तराखंड में भी देखने को मिल रहा है, जहां सूर्य मिशन की सफलता के लिए पूजा-पाठ और विशेष पूजा की गई।
इतना ही नहीं आदित्य एल 1 की लॉन्चिंग में मौसम भी काफी साफ रहा। हवा 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही थी। इसके अलावा तापमान की बात करें तो तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। हवा की वजह से ह्यूमिडिटी ज्यादा नहीं है। आसमान में हल्के-फुल्के बादल हैं, लेकिन उससे लॉन्च में कोई दिक्कत नहीं होगी। जानकारी के लिए बता दें कि साल 2023 में इसरो की यह दूसरी बड़ी सफलता है। भारत का सूर्ययान प्राक्रतिक आपदा और मौसम की तमाम जानकारी इसरो को भेजेगा, जिसके सूर्य के करीब पहुंचने का इंतजार सभा को रहेगा।