क्या ग्लैमरस की दुनिया छोड़ अब यूपी पुलिस में भर्ती होने वाली हैं Sunny Leone’s! एडमिट कार्ड आया सामने

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 को लेकर एक अजीब ही मामला सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड पर एक्ट्रेस सनी लियोन की तस्वीर देखने को मिली है। “सनी लियोन” नाम वाला एडमिट कार्ड अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस फोटो को देखने के बाद दर्शक सोच में पड़ गए हैं कि क्या अब एक्ट्रेस एक्टिंग की दुनिया को छोड़कर अब यूपी पुलिस में भर्ती होने वाली हैं। राज्य सरकार पुलिस बल को और मजबूत करने के लिए 60,244 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती कर रही है, जिसके लिए परीक्षाएं 17 और 18 फरवरी को राज्य के सभी 75 जिलों के 2385 केंद्रों पर आयोजित की जा रही हैं।

सोशल मीडिया एक्स पर शेयर की गई तस्वीर में, एडमिट कार्ड पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ‘सनी लियोन’ का नाम लिखा हुआ है और परीक्षा की तारीख 17 फरवरी है। एक्ट्रेस की फोटो के साथ पंजीकरण उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरबी) पर किया गया था। कन्नौज पुलिस के साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, कन्नौज पुलिस साइबर सेल इस मामले की जांच कर रही है।

यहां देखिये एडमिट कार्ड की डिटेल

एडमिट कार्ड को उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा जारी किया गया है। इसमें सनी लियोन रेड कलर की ड्रेस पहने बेहद हुए बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसपर उनका नाम लिखा है। पत्राचार के लिए पता मुंबई का है और दूसरा पता कासगंज है। एडमिट कार्ड पर पिता का नाम JORJGI और माता का नाम DARMI लिखा है। पिन कोड 210423 और आधार नंबर 351334673887 है। परीक्षा का रजिस्ट्रेशन नंबर 12258574 है। एग्जाम कोड 51010 है।’

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, इस एडमिट कार्ड को देखने के बाद SP अमित कुमार आनंद ने पुलिस विभाग को जांच करने के आदेश दे दिए हैं। SP अमित कुमार आनंद के मुताबिक, यह किसी की खुराफात है, जिसने सनी लियोनी के नाम से अप्लाई किया है। पुलिस विभाग की भी लापरवाही है कि बिना नाम और फोटो देखे एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App