नई दिल्लीः भारत में इन दिनों मौसम तेजी से करवट बदलता जा रहा है, जिससे कहीं तापमान में गिरावट तो कहीं बर्फबारी व बारिश देखने को मिल रही है। कड़ाके की सर्दी का असर बाजारों पर भी पड़ है, क्योंकि की की सुनसान छायी हुई है। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फबारी होने से तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है, जिससे लोगों को सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है।
Advertisement
मैदानों में भी तापमान लगातार नीचे गिरता जा रहा है, जिससे हालात बदतर होते जा रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली सहित तमाम आसपास के इलाकों में घना कोहरा और सर्द हवाओं ने जीना मुहाल कर दिया है। दक्षिणी राज्यों के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। देर रात बारिश होने से तापमान काफी नीचे गिर गया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई हिस्सों में सर्दी के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
- इन हिस्सों में बारिश की उम्मीद
डाकघर की इस शानदार योजना का लाभ उठाए, ₹12,500 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 करोड़ 3 लाख, जानिए पूरी डिटेल
लड़का हो या लड़की सभी को दीवाना बना रहा है Yamaha का ये धांसू स्कूटर, कम कीमत में मिलते हैं धाकड़ फीचर्स
आईएमडी के मुताबिक देश के तमाम हिस्सों में मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। 20 जनवरी के बाद उत्तर प्रदेश में भी मौसम का रूप बदलेगा, जिससे कुछ इलाकों में 20-24 जनवरी के बीच गरज और चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। बीते दिन कानपुर में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा 13 जिलों में न्यूनतम पारा पांच डिग्री से नीचे रहने की संभावना है। कई जिले इसमें फतेहपुर, अयोध्या, झांसी, बरेली आदि शामिल हैं।
Advertisement
वहीं, इसके अलावा 24 घंटे के दौरान, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज का दौर जारी रह सकता है।
वहीं, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर-पश्चिम भारत में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। यूपी, मध्य प्रदेश,पंजाब, गुजरात और बिहार में शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। राजस्थान के कई इलाकों में हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ग्राउंड फ्रॉस्ट जारी किया गया है।
- जानिए देशभर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के मुताबिक, 18 जनवरी की रात से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की चेतावनी जारी की गई है। आगामी 24 घंटों के दौरान, पूरे देश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। यूपी, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर से लेकर भीषण शीत लहर की स्थिति जारी रहने की उम्मीद जताई गई है। हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक पाला पड़ सकता है।
- यहां कोहरा रोकेगा जिंदगी की रफ्तार
आईएमडी के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में 21 जनवरी तक शीतलहर कोहरे का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 19 से 21 के दौरान घने कोहरे का येलो अलर्ट की चेतावनी जारी कर दी है। वहीं, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई हिस्सों में 17 जनवरी तक और उसके बाद 18 जनवरी को कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। आईएमडी ने देखभाल से चलने की अपील की है।