नई दिल्लीः अगर आपके घर में कोई केंद्रीय कर्मचारी है तो फिर यह खबर बहुत ही काम की साबित होने जा रही है, जिसे लेकर हर किसी के चेहरे पर रौनक देखने को मिल रही है। मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए जल्द बड़ा ऐलान करने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रीह है।
माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारकों के डीए में बढ़ोतरी होने जा रही है। इसके बाद सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होने जा रही है। सरकार महंगाई भत्ते (डीए) में 4 फीसदी बढ़ोतरी के साथ फिटमेंट फैक्टर भी बढ़ाने का ऐलान कर सकती है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में होली से पहले का दावा किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ेंः सरसों तेल के दाम में चमत्कारिक गिरावट, खरीदारी को उमड़ी लोगों की भीड़, जानें 1 लीटर का रेट
BSNL के इन प्लान के आगे Jio-Airtel भी फेल! सस्ते दामों में मिल रही बार-बार रिचार्ज कराने से फुर्सत
- डीए बढ़कर हो जाएगा इतने फीसदी
होली से पहले मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 4 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया जाना संभव माना जा रहा है। इसके बाद डीए बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगा, जिससे सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी की जानी संभव माना जा रहा है।
वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 38 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रहा है। वैसे भी सरकार 7वें वेतन आयोग के मुताबिक सालभर में दो बार डीए में बढ़ोतरी करती है। बढ़ी हुई सभी दरें जनवरी और जुलाई से लागू की जाती है।
वहीं, अभी अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 1,8000 रुपये है तो 38 फीसदी के हिसाब से उसे 6840 रुपए डीए का लाभ मिल रहा है। इसके बाद 42 फीसदी हो जाता है तो डीए के तौर पर 7,560 रुपये का लाभ मिलेगा। उसे 720 रुपए अधिक मिलेंगे। साल के हिसाब से 8,640 रुपये का लाभ मिलना तय माना जा रहा है।
- फिटमेंट फैक्टर में होगी बढ़ोतरी
मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में भी जल्द से तगड़ा ऐलान कर सकती है, जिससे सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है। सरकार के मुताबिक फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.6 प्रतिशत करने का ऐलान किया जा सकता है, जिसकी चर्चा काफी दिनों से चल रही है।
सरकार ने ऑफिशियली तौर पर तो ऐसा कोई बड़ा ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द बढा़ने का दावा तेजी से किया जा रहा है। इससे सैलरी में सालाना काफी इजाफा होगा। वैसे कर्मचारियों को वर्तमान में बेसिक सैलरी 18 हजार रुपये है, जो बढ़कर 26,000 तय मानी जा रही है।
इससे हर साल सैलरी में करीब 96,000 रुपये की बढ़ोतरी होने ताय माना जा रहा है। केंद्रीय कर्मचारी के संगठन काफी दिनों से इस बात की मांग कर रहे हैं, जिसपर अब मुहर लगना तय माना जा रहा है। इससे करीब सवा करोड़ कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।
- डीए एरियर को लेकर मिली बड़ी जानकारी
केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारियों के सरकार मोदी सरकार डीए एरियर का पैसा खाते में डालने का बड़ा ऐलान जल्द कर सकती है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। माना जा रहा है कि सरकार 18 महीने का डीए एरियर का पैसा किसी भी दिन खाते में डाल सकती है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। इसकी वजह है कि केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से यह मांग कर रहे हैं।