Vastu Tips: बहुत से लोग बहुत मेहनत करने के बाद भी उन्हें मनचाही तरक्की और सफलता नहीं मिलती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपके जीवन एवं घर में नकारात्मक शक्तियों का वास होता है, जो आपको सफल होने से रोकती है, ऐसे में इंसान परेशान हो जाता है कि वह करें तो करें क्या लेकिन आपको खुद पर भरोसा रखना होगा। वास्तु शास्त्र में इस समस्या का हल बताया गया है, वास्तु शास्त्र में बहुत से तरीके उपाय और टोटके बताएं हैं जिससे आप अपने घर में और जीवन से नकारात्मक शक्तियों को बाहर से खदेड़ सकते हैं।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक सात दौड़ते घोड़े की पेंटिंग आपके जीवन में बहुत सी तरक्की और सफलता ला सकता है। 7 दौड़ते हुए घोड़ों की वास्तु शास्त्र में बहुत अच्छी मानी गई है। शास्त्रों के मुताबिक 7 अंक सर्वभौमिक माना गया है, जैसे सप्ताह के 7 दिन, इंद्रधनुष के सात रंग, सप्त ऋषि, शादी में सप्तपदी, सात जन्म, ऐसे ही सात घोड़ों के दौड़ते हुए तस्वीर को सर्वोत्तम माना गया है।
जिस प्रकार जब घोड़ा दौड़ता है तब वह बिना अपने मंजिल को पहुंचे रुकता नहीं है, वैसे ही जीवन में तरक्की भी जब एक बार आपके साथ दौड़ेगी तब तक वह नहीं रुकेगी जब तक उसकी मंजिल ना आ जाए, आइए जानते हैं कि वास्तुशास्त्र में घोड़े को सही दिशा में लगाने का क्या फल है और इसे किस दिशा में लगाना चाहिए जिससे सही फल मिले-
सात दौड़ते हुए घोड़े की पेंटिंग की सही दिशा
-घर में सात घोड़े के रथ पर सवार सूर्यदेव की पेंटिंग लगाते हैं तो यह बहुत शुभ मानी गई है। इससे आपको शुभ फल मिलता है आपको इससे पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
-कार्यक्षेत्र में पदोन्नति करना चाहते हैं तो आप घोड़े की तस्वीर को घर के उत्तर दिशा में लगाएं।
-जीवन में नाम यश और सम्मान पाना चाहते हैं तो घर के दक्षिण दिशा में दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाएं, यदि आप दक्षिण दिशा में दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर नहीं लगा पा रहे हैं तो घर के मुख्य द्वार की खिड़की पर घोड़ी की मूर्ति रख सकते हैं, ध्यान रखें कि मुंह खिड़की से बाहर देख रही हो।
-कर्ज से परेशान हैं तो आप पश्चिम दिशा में आर्टिफिशियल घोड़े का जोड़ा रखें इससे घर में सुख, समृद्धि और लक्ष्मी का वास होता है।
सफेद घोड़े सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक माने गए हैं जहां भी आप घोड़े के तस्वीर लगाएं उसमें सफेद रंग के घोड़े हो।