Sarkari Naukri 2023: क्या भी सरकारी नौकरी की तालाश में हैं और आप सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे हैं तो अब आपके सपने को पंख लगने वाले हैं। इस राज्य में प्राइमरी टीचर के 20 हजार पद भर्ती निकली है। इन भर्तियों के लिए आवेदन आप इसी महीने 13 सितंबर 2023 से कर सकेंगे और आप 10 अक्टूबर 2023 तक नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। डेट निकल जाने के बाद आपके हाथ से सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका निकल जायेगा। ओडिशा स्कूल एजुकेशन प्रोग्राम अथॉरिटी ने शिक्षकों की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है और इसके तहत 20,000 जूनियर शिक्षक पद पर फॉर्म भरे जायेंगे। ये भर्तियां प्राइमरी और अपर प्राइमरी दोनों स्कूलों के लिए हैं।

अप्लाई करने की अंतिम तारीख?
ओडिशा स्कूल एजुकेशन प्रोग्राम अथॉरिटी की इन वैकेंसी के लिए आपको 10 अक्टूबर से पहले आवेदन करना होगा। आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे, ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। एप्लीकेशन लिंक दो दिन बाद 13 सितंबर 2023 से खुल जायेंगे।

कैसे भर सकेंगे फॉर्म
इन भर्तियों के लिए फॉर्म ऑफीशियल वेबसाइट – osepa.odisha.gov.in. पर जाकर आपको आवेदन करना होगा। वेबसाइट से आप अधिक जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

कैसे किया जायेगा चयन
ओडिशा की जूनियर टीचर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स का चयन कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम के माध्यम से किया जायेगा। इस परीक्षा में जैसे अंक आएंगे, उसी के हिसाब से मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। परीक्षा के लिए सिलेबस और सेंटर की डिटेल आप आधिकारिक वेबसाइट से पता कर सकते हैं।

नहीं लगेगा शुल्क
सबसे अच्छी बात यह है कि आवेदन करने के लिए आपको किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। यानी आप मुफ्त में फॉर्म भर सकते हैं।

यह खबरें भी पढ़ें

7 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह टाइम्सबुल वेबसाइट को अपने कार्यों...