Shreyas Iyer Video: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का 19वां सीजन अब आखिरी दौर के लिए बढ़ रहा है. टॉप-4 में जगह बनाने के लिए टीमें खूब पसीना बहा रही हैं. आईपीएल (ipl) के बीच फैंस खिलाड़ियों के चमत्कारिक शॉट, गेंदबाजी व फील्डिंग देखना पसंद करते हैं. आईपीएल (ipl) में इन दिनों पंजाब किंग्स (punjab Kings) के कप्तान श्रेयस अय्यर इन दिनों काफी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं.
इस बीच उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. श्रेयस अय्यर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक ठोक दिया. उन्होंने 9 छक्कों की सहायता से अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में लगातार 7 छक्के जड़े. यह सुनकर आपको अचंभा लग रहा होगा. उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
अय्यर की बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
श्रेयस अय्यर की तूफानी पारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, अय्यर ने यह तूफानी पारी केविन पीटरसन के शो द स्विच में खेली. इस कार्यक्रम में उन्होंने केविन पीटरसन अलग-अलग खिलाड़ियों को बुलाते हैं, और फिर उन्हें खास टास्क भी दिया जाता है.
Shreyas Iyer Hits 50 Runs in Just 10 Balls! 🤯
— The Switch | Kevin Pietersen (@kptheswitch) May 11, 2026
BIG Sixes! 🔥 pic.twitter.com/4o5ht2rncj
अय्यर को 50 गेंदों में 100 रन बनाने का लक्ष्य रखा गया. इस खिलाड़ी ने 10 गेंदों में ही पचास रन ठोककर दिल जीत लिया. उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर खूब सराहा जा रहा है. क्रिकेट प्रेमी उनकी बल्लेबाजी पर तारीफ भरे कमेंट भी कर रहे हैं.
आईपीएल 1026 में भी धमाल मचा रहे अय्यर
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अभी तक श्रेयस अय्यर ने शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने अपनी 9 पारियों में बढ़िया औसत से 333 रन बनाने का काम किया है. अय्यर ने इस सीजन चार अर्धशतक जमा दिए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 164 से अधिक का है.
श्रेयस अय्यर ने अब तक 22 छक्के और 22 चौके लगाने का काम किया है. हालांकि, बीते तीन मैचों में अय्यर की टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है. पंजाब ने पिछले तीन मैच गंवा दिए हैं, जिसमें अय्यर का बल्ला भी नहीं चला है. इन हारों की वजह से पंजाब किंग्स की टीम अंक तालिका में चौथे नंबर पर खिसक गई.
क्या टीम इंडिया के कप्तान बन सकते अय्यर
जानकारी के लिए बता दें कि श्रेयस अय्यर के भारतीय टीम में टी-20 कप्तान की कमान मिलने की चर्चाएं तेजी से चल रही है. कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो सूर्य कुमार यादव को कप्तानी से हटाया जा सकता है. अगर ऐसा हुआ तो श्रेयस अय्यर भी कप्तानों के दावेदारों में से एक माने जाएंगे.










