Home Hindi News Unlucky Plant: अपने घर में भूलकर भी ना...
Hindi News

Unlucky Plant: अपने घर में भूलकर भी ना लगाए इस तरह का पौधा! वरना घर में आएगी कंगाली 

unlucky plants

Unlucky Plant: आमतौर पर घर के अंदर और बाहर पौधे लगाने की सलाह दी जाती है, मान्यता के अनुसार ये पौधे नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने का काम करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पेड़-पौधे ऐसे भी हैं जिन्हें घर के अंदर भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए क्योंकि आध्यात्मिक दृष्टि से इन्हें बेहद अशुभ माना जाता है।

कांटेदार पौधे

मान्यता के अनुसार घर में कभी भी कांटेदार पेड़ या पौधा नहीं लगाना चाहिए, गुलाब को छोड़कर अगर आप घर में कोई भी कांटेदार पौधा लगाते हैं तो उस पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ने लगता है। जिसका असर आपके निजी रिश्तों पर पड़ता है, घर में कलह का माहौल बनता है। इसलिए घर के अंदर भूलकर भी कांटेदार पेड़ या पौधा न लगाएं।

बोनसाई

आजकल बहुत से लोग घर में बोनसाई लगाते हैं, दरअसल यह बहुत आसानी से मिल जाता है और इसे ज्यादा खाद या पानी की जरूरत नहीं होती इसलिए यह आसानी से उग जाता है। लेकिन माना जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से तरक्की और विकास का रास्ता बंद हो जाता है।

इमली

इमली का पेड़ घर में या घर के आस-पास भूलकर भी इमली का पेड़ नहीं लगाना चाहिए क्योंकि मान्यता के अनुसार इसके अंदर बुरी आत्माएं निवास करती हैं। इमली का पेड़ लगाने से जीवन में परेशानियां आती हैं और परिवार में कलह-क्लेश होता है।

कपास

कपास आर्थिक उन्नति चाहने वाले लोगों को अपने घर के आस-पास या घर के अंदर कभी भी कपास नहीं उगाना चाहिए क्योंकि ऐसा होने पर उन्नति के सभी रास्ते बंद हो जाते हैं। इसे बहुत अशुभ फल देने वाला भी माना जाता है। मेहंदी आध्यात्मिक दृष्टि से घर के आस-पास मेहंदी का पौधा लगाना बहुत अशुभ होता है, यह आपको शुभ फलों से वंचित करता है। मान्यता के अनुसार मेहंदी का पौधा आपकी खुशियों में बाधा डाल सकता है।

Verified Source Google News www.timesbull.com ✓ Trusted
Sanjay mehrolliya

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com