Skip to content
Home Hindi News SSC GD Constable: SSC GD कांस्टेबल परीक्षा को...
Hindi News

SSC GD Constable: SSC GD कांस्टेबल परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट, इस दिन शुरू होगा एग्जाम

Article Highlights

Key Takeaways
  • Breaking news coverage
  • In-depth analysis
  • Expert opinions
  • Fact-checked reporting
Ssc Mts Result 2024

SSC GD Constable:  कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी ने कांस्टेबल (GD) भर्ती 2025 की रिक्तियों को संशोधित किया है। संशोधित रिक्ति विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इस संबंध में एक notification जारी की गई है। आपको बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग ने पदों में बंपर बढ़ोतरी की है।

मौजूदा अभियान में अब CAPFs, SSF, असम राइफल्स और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) जैसे बलों में कुल 53,690 पद भरे जाएंगे। आपको बता दें कि इससे पहले आयोग की ओर से 39,481 रिक्तियां अधिसूचित की गई थीं, जिन्हें अब संशोधित किया गया है। आधिकारिक एसएससी वेबसाइट ssc.gov.in पर परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपडेट की गई रिक्तियों का विवरण देख सकते हैं।

कैसे करें चेक

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा

इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद उम्मीदवारों के सामने डिटेल खुल जाएगी।

अब उम्मीदवार संशोधित रिक्ति विवरण चेक करें।

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम घोषित होने से पहले संशोधित रिक्तियों की जांच कर लें। परिणाम अप्रैल के महीने में घोषित होने की उम्मीद है। एक बार अंतिम उत्तर कुंजी और मेरिट सूची घोषित होने के बाद, अपने प्रदर्शन के आधार पर परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले शॉर्टलिस्ट किए गए पुरुष और महिला उम्मीदवारों को आगे के चरणों के लिए आमंत्रित किया जाएगा:

शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)

शारीरिक मानक परीक्षण (PST)

चिकित्सा परीक्ष

दस्तावेज सत्यापन

परीक्षा कब आयोजित की गई थी

आपको बता दें कि SSC GD कांस्टेबल 2025 परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में चार खंड थे – सामान्य ज्ञान, गणित, हिंदी/अंग्रेजी और तर्क – प्रत्येक खंड में 20 प्रश्न थे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाते हैं, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काटे जाते हैं।

Verified Source Google News www.timesbull.com ✓ Trusted
Sanjay mehrolliya

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com