Hindi News

Sanjana-Bumrah net worth : बुमराह से ज्यादा कमाती हैं संजना? मैरिज एनिवर्सरी पर जानिए कपल की नेट वर्थ

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस समय भारत के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। बुमराह अपने परफॉर्मेंस के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी कभी-कभी चर्चा में रहते हैं। जसप्रीत बुमराह और उनकी वाइफ संजना गणेशन अक्सर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हैं। आज 16 मार्च को ये कपल अपनी शादी की चौथी सालगिरह मना रहा है। ऐसे में इस खास मौके पर क्रिकेटर बुमराह की पत्नी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. जिसमें लिखा कि ‘तू है तो दिल धड़कता है, तू है तो सांस आती है, तू न तो घर, घर नहीं लगता, तू है तो डर नहीं लगता… Happy 4″. वहीं हम आपको संजना गणेशन के बारे में बताएंगे।

स्पोर्ट्स एंकर हैं संजना

संजना पेशे से एक स्पोर्ट्स एंकर हैं और वर्तमान में ICC के लिए टीवी प्रस्तोता हैं। बुमराह और संजना की शादी साल 2021 में हुई थी। दोनों की शादी को करीब 3 साल हो गए हैं। संजना ने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान आईसीसी के लिए भी काम किया था और उन्होंने कई मौकों पर बुमराह का इंटरव्यू भी लिया था. आपको बता दें कि संजना गणेशन खेल की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं और उनका करियर भी अपने पति बुमराह की तरह काफी सफल रहा है।

गणेशन का अभी तक का करियर

संजना गणेशन ने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। शुरुआत में उन्होंने एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया। इसके बाद उन्होंने फेमिना स्टाइल दिवा 2012 और फेमिना मिस इंडिया 2013 जैसी सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया। वह यहीं नहीं रुकीं, साल 2014 में संजना गणेशन ने एमटीवी के रियलिटी शो स्प्लिट्सविला में हिस्सा लिया और फिर खेल पत्रकारिता को अपना करियर बनाया।

संजना की नेट वर्थ

संजना ने स्टार स्पोर्ट्स के जरिए नाम कमाया। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप और टी20 वर्ल्ड कप समेत कई बड़े अंतरराष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की. इसके अलावा संजना ने इंडियन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, बैडमिंटन प्रीमियर लीग समेत कई बड़े इवेंट्स में भी काम किया। जिसके चलते आज वह करीब 8 करोड़ रुपए की मालकिन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मासिक कमाई 20 से 40 लाख रुपये है। इसके अलावा उनके पास करोड़ों का घर और कई लग्जरी कारें हैं।

बुमराह नेट वर्थ

स्पोर्ट्सकीड़ा के मुताबिक, जनवरी 2024 तक जसप्रीत बुमराह की कुल संपत्ति 7 मिलियन डॉलर यानी 55 करोड़ रुपये है। उनकी आय का प्राथमिक स्रोत भारतीय टीम के साथ उनका अनुबंध, आईपीएल अनुबंध और ब्रांड विज्ञापन हैं। बुमराह के पास महंगी कारें और घर भी हैं। बुमराह हर विज्ञापन के लिए 1.5 से 2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। बुमराह का कार कलेक्शन उनके क्रिकेट करियर जितना ही शानदार है। उनके गैराज में 2.54 करोड़ रुपये की मर्सिडीज-मेबैक एस 560, 2.17 करोड़ रुपये की निसान जीटी-आर, 90 लाख रुपये की रेंज रोवर वेलार और 25 लाख रुपये की टोयोटा इनोवा क्रिस्टा शामिल हैं।

Verified SourceGoogle Newstimesbull.com✓ Trusted