Bharat Hindi News

अमृतसर में पाकिस्तान ने ड्रोन अटैक साजिश पर फिरा पानी, भारत ने किया नष्ट, जानें

India Vs pakistan Update: भारत और पाकिस्तान (india vs pakistan) के बीच बढ़ती गहमागहमी से युद्ध के हालात बने हुए हैं. पाकिस्तान घात लगाकर भारत के एयरफोर्स स्टेशन (airforce station) को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसकी हर साजिश भारतीय वायुसेना (indian airforce) बेनकाब कर रही है. शनिवार तड़के सुबह पाकिस्तान सेना ... Read more

अमृतसर में पाकिस्तान ने ड्रोन अटैक साजिश पर फिरा पानी, भारत ने किया नष्ट, जानें

India Vs Update: भारत और पाकिस्तान (india vs pakistan) के बीच बढ़ती गहमागहमी से युद्ध के हालात बने हुए हैं. पाकिस्तान घात लगाकर भारत के एयरफोर्स स्टेशन (airforce station) को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसकी हर साजिश भारतीय वायुसेना (indian airforce) बेनकाब कर रही है. शनिवार तड़के सुबह पाकिस्तान सेना ने अमृतसर के खस्सा सैन्य छावनी पर सशस्त्र ड्रोन से हमला करने कोशिश की, लेकिन भारतीय रक्षा प्रणाली ने समय रहते उसे पूरी तरह से नेस्तनाबूद कर दिया.

यह वाकया सुबह पांच बजे का बताया जा रहा है. जह की दुश्मन ड्रोन खस्सा छावनी के ऊपर देखे गए और उन्हें तुरंत भारतीय सेना (indian force) द्वारा खत्म कर दिया गया. खस्सा छावनी अमृतसर-अटारी रोड पर स्थित है. आसपास रहने वाले लोगों ने जोरदार धमाके की आवाज सुनी है, जिनसे हर कोई हैरान रह गया.

पाकिस्तान ड्रोन की हुई पुष्टि

इस पूरी घटना की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त महानिदेशक ने एक्स पर बताया, पाकिस्तान द्वारा हमारे पश्चिमी सीमा पर ड्रोन हमले और अन्य हथियारों के माध्यम से उकसावे की कार्राई जारी है. उन्होंने बताया कि सुबह 5 बजे अमृतसर के खस्सा छावनी इलाके में कई दुश्मन के सशस्त्र ड्रोन देखे गए है. भारतीय वायु रक्षा इकाइयों ने तत्परता दिखाते हुए इन ड्रोन को नष्ट कर दिया है.

उन्होंने आगे बताया कि भारत की संप्रभुता का उल्लंघन और नागरिकों की सुरक्षा को खतरे में डालने का प्रयास अस्वीकार्य है. भारतीय सेना दुश्मन के मंसूबों को सफल नहीं होने देगी. इस दौरान अमृतसर जिले के वडाला गांव में एक ड्रोन एक घर के मवेशी बाड़े में गिर गया, जहां भीषण आग लग गई. ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया.

पाकिस्तान में भारत ने की एयर स्ट्राइक

6 मई 2025 की रात भारत ने पाकिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक की थी, जिसमें लगभग 100 आतंकियों को मार गिराया था. इतना ही नहीं 9 आतंकी कैंप भी तबाह कर दिए थे. इससे पहले पाकि्सतान समर्थित आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में धर्म पूछकर 26 हिंदू पर्यटकों को मार दिया था. इससे भारत ने एक स्वर में पाकिस्तान से बदला लेने की बात कही थी. भारत सरकार और सेना ने पाकिस्तान को घुटनों पर लाकर खड़ा कर दिया है.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted
Vipin Kumar

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news...

Read more about vipin kumar