Bharat Hindi News

India Pakistan Tension: पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, उरी में सीजफायर का उल्लंघन, गोलीबारी जारी

India Pakistan Tension: ऑपरेशन सिंदूर (operation sindoor) से घबराकर पाकिस्तान बुरी तरह से बौखलाया हुआ है. भारत की सेना के सामने नतमस्तक पाकिस्तानी रेंजर्स अब रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर...

India Pakistan Tension: ऑपरेशन सिंदूर () से घबराकर पाकिस्तान बुरी तरह से बौखलाया हुआ है. भारत की सेना के सामने नतमस्तक पाकिस्तानी रेंजर्स अब रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलीबारी कर रही है. उरी सेक्ट में शुक्रवार शाम पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंगन किया है. अभी भी पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी देखने को मिल रही है.

हालांकि, पाकिस्तान की गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है. भारतीय सुरक्षा बलों की तरफ से भी पाकिस्तान गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है. ऐसा पहली बार नहीं जब पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है, वो इससे पहले भी कई बार उरी सेक्टर में गोलीबारी कर चुका है. गुरुवार की देर रात पाकिस्तान की सभी मिसाइलें भारत ने नष्ट कर दी थीं.  इससे पाकिस्तान की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा था.

जम्मू और कश्मीर के इन शहरों में ब्लैकआउट

जम्मू, श्रीनगर, उधमपुर, सांबा, बारामूला, कुपवाड़ा, अखनूर, राजौरी, पूंछ और किश्तवाड़ में ब्लैक आउट रहेगा.

पंजाब के इन शहरों में ब्लैक आउट

अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़, मोहाली, पठानकोट, गुरदासपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, तरन तारन, कपूरथला, संगरूर, बठिंडा, होशियारपुर, फगवाड़ा और रूपनगर में ब्लैक आउट रहेगा.

राजस्थान के कई शहरों में ब्लैक आउट

जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, बाड़मेर और फलोदी में ब्लैक आउट रहेगा.

हरियाणा के इन शहरों में भी अलर्ट

अंबाला, पंचकुला, सिरसा, पानीपत और करनाल में ब्लैकआउट रहेगा.

गुजरात के लिए भी चेतावनी

भुज, नालिया, नखत्राना, गांधीधाम, बनासकांठा के सीमावर्ती गांव पाटन में ब्लैक आउट रहेगा.

भारत पाकिस्तान में तनातनी जारी

22 अप्रैल 2025 से भारत और पाकिस्तान के रिश्तों की खाई इतनी गहरी हो चुकी है जिसे खत्म करना कोई आसान नहीं रह गया है. पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने 26 पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया था, जिसके बाद भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक कर बदला लिया है. तभी से पाकिस्तानी सेना बौखलाई हुई है.

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news...

Read more about vipin kumar