Business idea: अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं, लेकिन आपके पास बिजनेस शुरू करने के लिए ज्यादा पैसे नहीं हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बहुत कम निवेश में अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। यहां हम आपको ऐसे बिजनेस आइडिया बता रहे हैं, जिन्हें आप सिर्फ 10 हजार रुपये में शुरू कर सकते हैं। इन बिजनेस को शुरू करने में आपको सिर्फ 10 हजार रुपये खर्च करने होंगे, लेकिन आपकी इनकम शानदार होगी।

ब्रेकफास्ट शॉप:

आप 10 हजार में ब्रेकफास्ट शॉप खोल सकते हैं। शहरों में ब्रेकफास्ट शॉप काफी पॉपुलर हैं। आप यह काम पार्ट टाइम या फुल टाइम दोनों तरह से कर सकते हैं। अपनी शॉप के लिए मेन्यू सेट करें और लोकल एरिया में इसका प्रचार करें।

फास्ट फूड सेंटर:

आप फास्ट फूड सेंटर खोलकर भी अच्छा पैसा कमा सकते हैं। फास्ट फूड का नाम सुनते ही सबके मुंह में पानी आ जाता है। पिज्जा, बर्गर, मोमोज, पानी पूरी, चाट, चाइनीज जैसे फास्ट फूड आइटम का बिजनेस आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। आपको बस ग्राहकों को अच्छा स्वाद देना होगा।

मोमबत्ती बनाना:

डिजाइनर मोमबत्तियों की पूरे साल बाजार में डिमांड रहती है। पिछले कुछ समय में डिजाइनर मोमबत्तियों की मांग में भारी बढ़ोतरी हुई है। ये मोमबत्तियाँ स्थानीय बाजारों से लेकर ऑनलाइन भी खूब बिकती हैं। आप इस व्यवसाय को घर से ही शुरू कर सकते हैं।

योगा क्लास:

अगर आपको योग का ज्ञान है, तो आप अपने घर पर लोगों को योग सिखाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। आज के समय में हर जगह योग का प्रचलन बढ़ रहा है। लोग बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग को अपना रहे हैं। यह व्यवसाय आपको बिना किसी निवेश के अच्छी कमाई दे सकता है।

नर्सरी:

आप अपने घर के बगीचे से भी नर्सरी का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। लोग अपने घरों में तरह-तरह के पौधे लगाना पसंद करते हैं। लोग इन पौधों को नर्सरी से खरीदते हैं, इसलिए नर्सरी की काफी मांग है। इस व्यवसाय को शुरू करके आप हर महीने अच्छी कमाई कर सकते हैं।

Latest News

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *