Skip to content
Home Hindi News MP Weather Update: गर्म हवा से बढ़ेगी गर्मी,...
Hindi News Madhya Pradesh

MP Weather Update: गर्म हवा से बढ़ेगी गर्मी, आसमान से बरसेगी आग, पढ़ें एमपी के मौसम का ताजा अपडेट

Article Highlights

Key Takeaways
  • MP Weather Update:
  • कैसा होगा एमपी का मौसम
Compressjpeg Online Img(1280x720)   2025 03 11t033327

MP Weather Update: मध्य प्रदेश गर्म हवाओं के कारण अधिकांश जिलों में गर्मी काफी तेजी से बढ़ रही है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। प्रदेश के आसपास के राज्यों में तपिश काफी बढ़ने के कारण वहां से गर्म हवाएं प्रदेश में आ रही हैं। वहां से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में हर रोज बढ़ोतरी होने लगी है।

MP Weather Update: गर्म हवा से बढ़ेगी गर्मी, आसमान से बरसेगी आग, पढ़ें एमपी के मौसम का ताजा अपडेट
MP Weather Update: गर्म हवा से बढ़ेगी गर्मी, आसमान से बरसेगी आग, पढ़ें एमपी के मौसम का ताजा अपडेट

MP के इन जिलों में तापमान में हुई तेजी से वृद्धि 

मध्य प्रदेश के इन जिलों में मंगलवार यानी 11 मार्च को बैतूल में 36.5, भोपाल में 37.1, धार में 39.1, गुना में 38.1, नर्मदापुरम में 39, जबलपुर में 35.2, मंडला में 37.2, सिवनी में 37.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान देखें तो भोपाल में 17.1, धार में 22.3, नर्मदापुरम में 20.02, खंडवा में 21, उज्जैन में 16, जबलपुर में 14.4, जबलपुर में 14.4, सागर में 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हम आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मौसम के बारे में अनुमान जताया गया है कि हवा की औसत गति 14 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तक रहेगी।

कैसा होगा एमपी का मौसम

मौसम विभाग ने बुधवार को भी प्रदेश की सभी जिलों का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही तापमान में एक से लेकर दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। यानी जल्द ही प्रदेश का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर जा सकता है। यहां भीषण गर्मी की मार मार्च से शुरु हो गई है।

ये भी पढ़ें – Lunar Eclipse 2025: Holi के दिन खून जैसा लाल दिखेगा चांद, हर तरफ छाया रहेगा अंधेरा, जानें ब्लड मून के पीछे का रहस्य

Verified Source Google News www.timesbull.com ✓ Trusted