Jio Recharge Plan:  मोबाइल आज के समय में हर किसी की बुनियादी जरूरत बन गया है। डेली रूटीन के कई काम अब मोबाइल पर निर्भर हैं। हालांकि, जब से रिचार्ज प्लान महंगे हुए हैं, तब से हर महीने मोबाइल रिचार्ज करना भी थोड़ा महंगा हो गया है। लेकिन देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी ने अब करोड़ों ग्राहकों को महंगे रिचार्ज प्लान से बड़ी राहत दी है।

जियो ने अपने पोर्टफोलियो

जियो ने अपने पोर्टफोलियो में कई ऐसे प्लान शामिल किए हैं जिनमें कम कीमत में लंबी वैलिडिटी मिलती है। आपको बता दें कि टेलीकॉम सेक्टर में रिचार्ज प्लान का सबसे बड़ा पोर्टफोलियो रिलायंस जियो के पास है। जियो के पोर्टफोलियो में सस्ते और महंगे दोनों तरह के प्लान मौजूद हैं।

इसी तरह कंपनी ग्राहकों को शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों तरह के रिचार्ज ऑफर करती है। अगर आप जियो सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो अपने बजट और जरूरत के हिसाब से कोई भी प्लान चुन सकते हैं।

अगर आप बार-बार महंगे मंथली रिचार्ज प्लान नहीं लेना चाहते हैं तो जियो ने आपके लिए कई किफायती प्लान लिस्ट में शामिल किए हैं। अगर आप 365 दिन के लिए ज्यादा पैसे खर्च नहीं कर सकते हैं तो आपको बता दें कि जियो के पोर्टफोलियो में 200 दिन चलने वाला रिचार्ज प्लान भी मौजूद है। आइए आपको इस जबरदस्त प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से बताते हैं।

जियो के सस्ते रिचार्ज प्लान

रिलायंस जियो की लिस्ट में इस समय 46 करोड़ ग्राहकों के लिए 2025 रुपये का जबरदस्त रिचार्ज प्लान मौजूद है। अगर आप एक साथ कई महीनों के लिए रिचार्ज के झंझट से मुक्त होना चाहते हैं तो आप यह रिचार्ज प्लान खरीद सकते हैं। जियो इस प्लान में ग्राहकों को पूरे 200 दिनों की वैलिडिटी दे रहा है। जियो ने इस प्लान को बेस्ट 5G प्लान के तौर पर लिस्ट में शामिल किया है।

प्लान में मिलेगा भरपूर डेटा

जियो के ग्राहकों को इस रिचार्ज प्लान में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है। आप लोकल और एसटीडी दोनों नेटवर्क पर खुलकर बात कर सकते हैं। इसके साथ ही पैक में हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी दिए जाते हैं। अगर इसमें मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें कुल 500GB डेटा मिलता है। आप हर दिन 2.5GB तक हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।

जियो इस प्लान में ग्राहकों को कई अतिरिक्त फायदे भी दे रहा है। प्लान के साथ आपको 90 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इसके साथ ही कंपनी AI क्लाउड का 50GB फ्री स्पेस दे रही है। अगर आप टीवी चैनल देखते हैं तो आपको बता दें कि इसमें आपको जियो टीवी की सुविधा भी दी जा रही है।

Latest News

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *