Skip to content

Petrol-Diesel Price: आज कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? इन शहरों में चेक करें कीमत

शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ. यह ग्राहकों के लिए राहत के तौर पर भी देखा जा रहा है. बावजूद इसके अगर आप गाड़ी की टंकी में पेट्रोल-डीजल भरवाना चाहते हैं तो फिर देर नहीं करें. हम आपको शहर-वाइज पेट्रोल-डीजल की कीमतों को चेक कर सकते हैं.

Petrol Diesel Price Today 22 May 2026: अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के दाम में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिससे भारत में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बेलगाम हैं. एक सप्ताह में लगभग 4 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो चुकी है. जानकारों की मानें तो आगे और भी पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है.

शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ. यह ग्राहकों के लिए राहत के तौर पर भी देखा जा रहा है. बावजूद इसके अगर आप गाड़ी की टंकी में पेट्रोल-डीजल भरवाना चाहते हैं तो फिर देर नहीं करें. हम आपको शहर-वाइज पेट्रोल-डीजल की कीमतों को चेक कर सकते हैं.

इन महानगरों में चेक करें पेट्रोल-डीजल की कीमत

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल का प्राइस 98.64 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल का प्राइस 91.58 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज किया जा रहा है. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल 109.66 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज किया जा रहा है. यहां डीजल का प्राइस कुल 96.07 रुपये प्रति लीटर तक ट्रेंड करता दिख रहा है.

आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का प्राइस 107.55 रुपये और डीजल का भाव 94.08 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज किया जा रहा है. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पेट्रोल का भाव 104.51 रुपये, जबकि डीजल 96.13 रुपये प्रति लीटर पर दर्ज की जा रही है. गुरुग्राम में पेट्रोल का प्राइस 99.51 रुपये, जबकि 92.01 रुपये प्रति लीटर पर ट्रेंड करता दिख रहा है.

नोएडा में पेट्रोल 98.49 रुपये, जबकि डीजल का रेट 91.81 रुपये प्रति लीटर तक चल रहा है. बेंगलुरु में पेट्रोल का प्राइस 107.12 रुपये और डीजल 95.04 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज हो रहा है. भुवनेश्वर में पेट्रोल 105.31 रुपये और डीजल का भाव 96.89 रुपये प्रति लीटर पर ट्रेंड करती दिख रही है.

देश में खत्म हो गया ईंधन!

जानकारी के लिए बता दें कि मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल के खत्म होने की अफवाहें उड़ने लगी थीं. इसकी वजह से तमाम पेट्रोल-पंपों पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली थीं. लोग ईंधन की जमाखोरी करने लगे.

स्थिति को बिगड़ता देख देश की सरकारी कंपनियों- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड को खुद सामने आकर लोगों को विश्वास दिलाया कि बारत में ईंधन और एलपीजी की कोई कमी नहीं है. आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है.

Vipin Kumar
About the Author

vipin kumar

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news that informs and empowers readers. Committed to transparent, ethical, and accurate journalism.

Start a Conversation