Gold Price:- भारत में शादियों का सीजन शुरू हो गया है. ऐसे में सोने और सिल्वर (Gold – Silver Rate) की मांग काफी अधिक बढ़ जाती है. शादियों में सोने के गहनों की सबसे अधिक खरीदारी की जाती है. ऐसे में खरीदारों के लिए अच्छी खबर है सामने आ रही है. आज यानी 11 मई को सोने के रेट (Gold Rate Today) में गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि, चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट (Silver Price Falls) दर्ज की गई है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज यानी 11 मई की दोपहर 24 कैरेट सोने का दाम 801 रुपए गिरकर 1,50,277 प्रति 10 ग्राम (Gold price Drop Today) पर पहुंच गया है. वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 300 रुपए कम होने के बाद 2,55,300 रुपए पर आ गई है। तो आइए जानते हैं कि आज सोने के लेटेस्ट क्या हैं?
23 कैरट सोने की कीमत क्या है? (23 Carat Gold Rate)
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज सोमवार को 995 शुद्धता वाले 23 कैरट सोने की कीमत 149677 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है.
22 कैरट सोने की कीमत क्या है? (22 Carat Gold Rate)
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज सोमवार को 916 शुद्धता वाले 22 कैरट सोने की कीमत 137654 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है.
18 कैरट सोने की कीमत क्या है? (18 Carat Gold Rate)
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज सोमवार को 750 शुद्धता वाले 18 कैरट सोने की कीमत 112708 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है.
14 कैरट सोने की कीमत क्या है? (14 Carat Gold Rate)
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज सोमवार को 585 शुद्धता वाले 14 कैरट सोने की कीमत 87912 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है.
कितनी है सिल्वर की कीमत? (Silver Price Today)
इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार, 1 किलोग्राम चांदी का भाव आज यानी 300 रुपये तक कम होने के बाद 255300 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। इससे पहले शुक्रवार को चांदी का रेट 255600 रुपये प्रति किलोग्राम था।
आपको बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA), दिन में दो बार दोपहर और शाम के समय में सोने और सिल्वर के रेट जारी किये जाते हैं. हालांकि, शनिवार और रविवार को सोने के रेट जारी नहीं किये जाते हैं. IBJA की तरफ से जो रेट जारी किये जाते हैं उनमें 3 % जीएसटी शामिल नहीं होता है. इसलिए सोने के गहने बनवाने के बाद कीमत अधिक बढ़ जाती है और अलग से मेकिंग चार्ज भी जोड़ा जाता है.
पीएम मोदी की बड़ी घोषणा ( PM Modi said avoid buying gold)
रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रैली में लोगों से अपील करते हुए कहा है कि 1 साल तक सोने की खरीदारी ना करें। पीएम मोदी की सलाह के पीछे की वजह फॉरेक्स रिजर्व को माना जा रहा है।
भारत विदेशों से सोना खरीदता है। ऐसे में गोल्ड के इंपोर्ट के अनुसार डॉलर में ट्रेडिंग करनी होती है। ऐसे में मौजूदा परिस्थितियों में गोल्ड खरीदने के लिए भारत को अधिक फॉरेक्स रिजर्व खर्च करना पड़ रहा है. मौजूदा समय में भारत के पास 11 महीने के आयात के लिए फॉरेक्स रिजर्व है। जोकि पर्याप्त नहीं है.










