Home Hindi News Free Laptop Yojna: सरकार लेकर आई नई योजना..!...
Hindi News

Free Laptop Yojna: सरकार लेकर आई नई योजना..! सभी छात्रों को मिलेगा फ्री लैपटॉप,ऐसे उठाए लाभ

Free Laptop Yojna

Free Laptop Yojna: उत्तर प्रदेश राज्य सरकार और वर्तमान मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में एक बहुत अच्छी पहल की जा रही है,जिसके तहत छात्रों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए उन्हें मुफ्त में लैपटॉप दिए जाने वाले हैं।

राज्य की इस मुफ्त लैपटॉप योजना के तहत कक्षा 10वीं से 12वीं के स्कूली छात्रों से लेकर स्नातक में अध्ययनरत छात्रों को लैपटॉप उपलब्ध होंगे। आपको बता दें कि इस योजना का लाभ पाने के लिए पात्र छात्रों को आवेदन करना अनिवार्य होगा।

अगर आप भी उत्तर प्रदेश राज्य से हैं और किसी सरकारी स्कूल या कॉलेज में पढ़ रहे हैं तो ऐसी स्थिति में आपको इस योजना के बारे में अधिक जानकारी अवश्य प्राप्त करनी चाहिए ताकि आप इस योजना में आवेदन कर सकें और आधिकारिक तौर पर इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

लैपटॉप योजना का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश में चलाई जा रही मुफ्त लैपटॉप योजना का मुख्य उद्देश्य केवल यही है कि छात्र अपनी पढ़ाई को तकनीकी माध्यमों से जोड़ सकें और अपने भविष्य के लिए अधिक से अधिक प्रगति कर सकें। आपको बता दें कि राज्य सरकार के उद्देश्य के अनुसार इस वर्ष 25 लाख से अधिक छात्र मुफ्त लैपटॉप योजना से लाभान्वित होंगे।

क्या है योजना

आपको बता दें कि पिछले वर्षों में भी उत्तर प्रदेश राज्य में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए लैपटॉप वितरित किए गए हैं,जिसमें विद्यार्थियों का तकनीकी विकास काफी हद तक हुआ है। इसी क्रम में वर्ष 2025 में भी लैपटॉप वितरण के लिए राज्य सरकार द्वारा लगभग 1800 करोड़ रुपए का वित्तीय बजट तैयार किया गया है। योजना का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

जो विद्यार्थी लैपटॉप योजना में आवेदन करेंगे और उनका आवेदन स्वीकृत हो जाएगा,उनके लिए जिला स्तर पर लैपटॉप वितरण शिविर आयोजित किए जाएंगे और इन शिविरों के माध्यम से उन्हें लैपटॉप दिए जाएंगे।

पात्रता

  • इस योजना में केवल उत्तर प्रदेश राज्य के मूल निवासी विद्यार्थियों को ही पात्र बनाया गया है।
  • योजना में कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ-साथ कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
  • विद्यार्थी के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर वर्ग की होनी चाहिए।
  • उसके आठवीं,दसवीं और बारहवीं कक्षा में 75% या उससे अधिक अंक होने चाहिए।
  • अभ्यर्थी के पास अपनी पहचान और शिक्षा संबंधी दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।

आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले आपको योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा जो सरकारी कार्यालय या आधिकारिक वेबसाइट से उपलब्ध होगा।
  2. प्राप्त इस आवेदन पत्र में विद्यार्थी की पूरी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करनी होगी।
  3. इसके बाद विद्यार्थी के अनिवार्य दस्तावेजों की फोटोकॉपी आवेदन के साथ संलग्न करनी होगी।
  4. अब आपको अपना आवेदन पत्र जिला प्रशासन कार्यालय में जमा करना होगा।
  5. इस तरह योजना में आवेदन सफल हो जाएगा,जिसके बाद विद्यार्थी लैपटॉप का दावेदार हो सकता है।
  6. जो विद्यार्थी योजना में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं,वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपना फॉर्म और दस्तावेज जमा कर सकते हैं।

Verified Source Google Newswww.timesbull.com✓ Trusted
Surya Prakaash

My Name is Surya Prakash. I am from Haryana,and I have 2 years experience in this field. I work at timesbull.com