न्यूज़ीलैंड के माइक हेसन बने पाकिस्तान व्हाइट-बॉल टीम के नए कोच, जानिए उनका IPL और PSL से कनेक्शन

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर माइक हेसन को पाकिस्तान की व्हाइट-बॉल टीम का हेड कोच नियुक्त किया है। यह खबर मंगलवार को PCB द्वारा जारी की गई। माइक हेसन का भारत से भी गहरा कनेक्शन है, क्योंकि वह आईपीएल

Tb Favc
Priyanshu Meena May 13, 2025 – 3:39 PM

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर माइक हेसन को पाकिस्तान की व्हाइट-बॉल टीम का हेड कोच नियुक्त किया है। यह खबर मंगलवार को PCB द्वारा जारी की गई। माइक हेसन का भारत से भी गहरा कनेक्शन है, क्योंकि वह आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हेड कोच रह चुके हैं। इसके अलावा, वह पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के मौजूदा चैंपियन इस्लामाबाद यूनाइटेड के कोच हैं।

50 साल के माइक हेसन, 26 मई को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ अपनी जर्नी शुरू करेंगे, ठीक उसी दिन जब PCB 2025 का सीजन खत्म हो जाएगा। हेसन ने पाकिस्तान के पूर्व अंतरिम कोच आकिब जावेद की जगह ली है। आकिब जावेद पिछले पांच महीनों से पाकिस्तान टीम के हेड कोच थे। वह गैरी कर्स्टन के इस्तीफे के बाद यह जिम्मेदारी निभा रहे थे। कर्स्टन का दो साल का अनुबंध था, लेकिन उन्होंने छह महीने में ही टीम छोड़ दी। जावेद अब पीसीबी में हाई परफॉर्मेंस के निदेशक बने हैं।

पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने इस नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “माइक हेसन पाकिस्तान की व्हाइट-बॉल टीम के कोच के रूप में हमारे साथ जुड़ेंगे। उनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का गहरा अनुभव है और उन्होंने दुनिया भर की टीमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हम उनके नेतृत्व में पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य को देखने के लिए उत्साहित हैं।”

हेसन का पहला बड़ा टास्क बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान में होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज होगा। माइक हेसन को 2012 में न्यूजीलैंड का हेड कोच नियुक्त किया गया था, और उन्होंने छह साल तक इस पद पर रहकर न्यूजीलैंड को एक मजबूत टीम बनाने में अहम भूमिका निभाई। हेसन के नेतृत्व में न्यूजीलैंड ने 2015 में पहला वर्ल्ड कप फाइनल खेला था, हालांकि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद, 2019 में उन्हें आरसीबी का क्रिकेट निदेशक बनाया गया, और वह 2023 में टीम से अलग हो गए।

Tb Favc
About the Author

Priyanshu Meena

No description has been provided by the author.

Start a Conversation