IPL 2025: विराट कोहली को चाहिए सिर्फ 1 चौका, बना सकते हैं RCB vs KKR मुकाबले में इतिहास

नई दिल्ली: आज यानी 17 मई 2025 को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 58वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। इस मुकाबले की सबसे बड़ी खासियत है कि विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास

Tb Favc
Priyanshu Meena May 17, 2025 – 12:58 PM

नई दिल्ली: आज यानी 17 मई 2025 को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 58वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। इस मुकाबले की सबसे बड़ी खासियत है कि विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पहली बार IPL मैच में उतरेंगे। कोहली के इस वापसी मैच पर फैंस की निगाहें टिकी होंगी क्योंकि उनके लिए एक खास रिकॉर्ड हासिल करने का मौका है।

विराट कोहली ने अब तक IPL में कुल 749 चौके जड़े हैं। आज के मुकाबले में अगर वे सिर्फ एक चौका लगाते हैं, तो IPL इतिहास में 750 चौकों का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। इससे पहले केवल शिखर धवन ने ही IPL में 768 चौके जड़े हैं, जो इस लिस्ट में टॉप पर हैं। धवन ने 222 मैचों में ये रिकॉर्ड बनाया है।

IPL में सबसे ज्यादा चौकों की लिस्ट में ये बल्लेबाज हैं शामिल:

1. शिखर धवन — 768 चौके
2. विराट कोहली — 749 चौके
3.डेविड वॉर्नर — 663 चौके
4.रोहित शर्मा — 627 चौके
5.अजिंक्य रहाणे — 511 चौके
6. सुरेश रैना — 506 चौके

इनमें से पांच भारतीय बल्लेबाज हैं और एकमात्र विदेशी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर हैं।

ऑरेंज कैप की दौड़ में भी विराट कर सकते हैं बड़ा बदलाव

IPL 2025 में विराट कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 11 मैचों में 7 अर्धशतक लगाकर 505 रन बनाए हैं। इस सीजन वे चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ यदि वे 6 रन बना लेते हैं, तो सूर्या कुमार यादव (510 रन) को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

कोहली का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर शानदार रिकॉर्ड

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली का रिकॉर्ड भी काबिले तारीफ है। खास बात ये है कि KKR के खिलाफ उनके पिछले 5 मैचों में 4 बार उन्होंने इसी मैदान पर अर्धशतक लगाया है। ऐसे में उम्मीद है कि आज के मैच में भी उनके बल्ले से एक बड़ी पारी देखने को मिलेगी।

Tb Favc
About the Author

Priyanshu Meena

No description has been provided by the author.

Start a Conversation