Home Career Rajasthan Board Exams: राजस्थान बोर्ड…
Career

Rajasthan Board Exams: राजस्थान बोर्ड परीक्षा के बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन जारी होगा 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट 

Rajasthan Board Exams: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी आरबीएसई जल्द ही बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित करने जा रहा है। आज राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 12वीं बोर्ड के नतीजे की समय अवधि के बारे में जानकारी दी है। बोर्ड ने कहा कि कक्षा 12वीं का बोर्ड रिजल्ट 28 मई तक जारी कर दिया जाएगा। वहीं कक्षा 10वीं को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। राजस्थान बोर्ड के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट Rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresult.nic.in पर घोषित किए जाएंगे।

कब जारी होंगे नतीजे?

बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर कहा कि राजस्थान कक्षा 12वीं का रिजल्ट 25 से 28 मई के बीच जारी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री की मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही तारीख तय की जाएगी। वहीं कक्षा 10वीं के रिजल्ट को लेकर बोर्ड की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इसे जून के पहले हफ्ते में कभी भी जारी किया जा सकता है।

कब हुई थी परीक्षा?

राजस्थान कक्षा 12वीं की परीक्षा 6 मार्च से 7 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षा 6 मार्च से 4 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। आपको बता दें कि इस साल राजस्थान की 12वीं की परीक्षा में 8 लाख छात्र शामिल हुए थे। वहीं, कक्षा 10वीं में 11.22 लाख छात्र शामिल हुए थे। दोनों को मिलाकर कुल 19.39 लाख छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?

आपको बता दें कि पिछले साल 2024 में राजस्थान बोर्ड ने 20 मई को कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित किया था। इस साल कक्षा 12वीं में कुल पास प्रतिशत 98.95 प्रतिशत दर्ज किया गया था। पिछले साल के 12वीं के रिजल्ट में आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 96.88 प्रतिशत था, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 98.95 प्रतिशत और साइंस स्ट्रीम में 97.73 प्रतिशत था। वहीं, कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 93.04% रहा।

Related Stories

Latest
Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted