MP Board 10th 12th Result:  मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा (MP Board 10th 12th Result) के बाद कॉपियों का मूल्यांकन समन्वय संस्था द्वारा पूरा कर लिया गया है। मंडल द्वारा मूल्यांकन कार्य 13 मार्च 2025 से चार चरणों में 1380 शिक्षकों द्वारा ग्वालियर के शिंदे की छावनी स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समन्वय संस्था में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू किया गया था।

यहां 21 अप्रैल तक शिक्षकों द्वारा 2 लाख 80 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया और कॉपी जांचने के बाद उसके अंक तत्काल मंडल को ऑनलाइन भेज दिए गए हैं। ऐसे में मूल्यांकन कार्य समाप्त होने के बाद अब मंडल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम मई के प्रथम सप्ताह या 10 मई तक जारी किया जा सकता है। मूल्यांकन कक्ष में शिक्षकों के मोबाइल फोन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया था। 10वीं में 15, 12वीं में 16 रुपए मानदेय

बोर्ड (MP Board 10th 12th Result) कॉपियां जांचने वाले शिक्षकों को मानदेय के तौर पर कक्षा 10वीं में 15 रुपए और 12वीं में 16 रुपए दे रहा है। मूल्यांकन कार्य कर रहा एक शिक्षक एक दिन में अधिकतम 45 कॉपियां जांच रहा था। हालांकि शिक्षक को पहले 30 कॉपियां जांचने के लिए और फिर 15 कॉपियां दी गईं। वहीं कॉपियां जांचने के बाद शिक्षकों के मानदेय का भुगतान भी जल्द ही कर दिया जाएगा।

चार चरणों में आईं 2.80 लाख कॉपियां

12 मार्च को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समन्वय संस्था में पहले चरण में 67 हजार और फिर चार चरणों में 2 लाख 80 हजार कॉपियां आईं। इसमें से सभी विषयों की कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है और विद्यार्थियों के अंक भी बोर्ड को भेज दिए गए हैं।

● कॉपियों की सुरक्षा के लिए मूल्यांकन केंद्र पर 30 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

● कॉपियां जांच रहे शिक्षकों की हर गतिविधि को यहां कैद किया गया और दो एलईडी स्क्रीन भी लगाई गईं।

● विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं रखने के लिए बोर्ड के मापदंड के अनुसार तीन नए स्ट्रांग रूम बनाए गए, जिनमें लोहे के डबल दरवाजे लगाए गए हैं और पांच लीवर लॉक लगाए गए हैं।

● पूरे परिसर में अग्निशामक यंत्र भी लगाए गए हैं।

● स्ट्रांग रूम में कोई रोशनदान और खिड़की नहीं है और सुरक्षा के लिए 1-4 का गार्ड 24 घंटे तैनात किया गया है।

बोर्ड परीक्षा (एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025) का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। शहर में 2.80 लाख की उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के लिए आईं, जिन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच 1380 शिक्षकों ने विषयवार जांचा है। 10 मई तक आ सकता है रिजल्ट

वेबसाइट से कैसे करें चेक

अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर ‘MP Board 10th/12th Result’ के लिंक पर क्लिक करें।

अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालें।

‘सबमिट’ पर क्लिक करें, जिसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

Latest News

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *