Business idea: अगर आप भी किसी समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया बताएंगे, जिसे आप सिर्फ 35 हजार रुपये की लागत से शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस में मोदी सरकार भी आपका साथ देगी। आप चाहें तो मुद्रा लोन की मदद से भी इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं।

चावल प्रोसेसिंग यूनिट

दरअसल, इस समय खरीफ 2020-21 के लिए धान की खरीद चल रही है और आप इस सीजन में चावल प्रोसेसिंग यूनिट लगाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग की ओर से कई प्रोजेक्ट की प्रोफाइल तैयार की गई है। अगर आप बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको 1000 वर्ग फीट का शेड किराए पर लेना होगा।

इसके बाद आपको पैडी क्लीनर विद डस्ट बाउलर, राइस पॉलिशर, ब्रान प्रोसेसिंग सिस्टम, पैडी सेपरेटर, पैडी डी-सकर, एक्सट्रैक्टर खरीदना होगा। इन पर आप करीब तीन लाख रुपये खर्च कर सकते हैं। इसके अलावा करीब 50 हजार रुपये वर्किंग कैपिटल के तौर पर रखने होंगे।

35000 रुपये लगाकर शुरू करें यह बिजनेस

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको 3.50 लाख रुपये खर्च करने होंगे। अगर आपके पास इतने पैसे नहीं हैं तो आप मुद्रा लोन ले सकते हैं। इसमें केंद्र सरकार आपको 90 फीसदी लोन की सुविधा देती है। मोटे तौर पर आप सिर्फ 35000 रुपये लगाकर यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

इसके अलावा आर्थिक सहायता पाने के लिए आप प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PEGP) के तहत लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत 90 फीसदी लोन दिया जाता है। लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

जानें कैसे होगी कमाई

प्रोजेक्ट के तहत आप करीब 370 क्विंटल चावल प्रोसेस करेंगे। इसकी उत्पादन लागत करीब 4.45 लाख रुपये होगी, अगर आप सारा माल बेच देते हैं तो आपकी बिक्री 5.54 लाख रुपये होगी। इस तरह आप करीब 1.10 लाख रुपये कमा सकते हैं।

Latest News

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *