Furniture Rent vs Buy, Furniture Rent, Buy Buying, Hindi news, latest Hindi news: आज के समय लोग फर्नीचर किराए पर भी ले लेते हैं। ये काम ज्यादातर युवा प्रोफेशनल्स और छात्र करते हैं। जाहिर है कि वो कम समय के लिए फर्नीचर का इस्तेमाल करते हैं। अब सवाल यह है कि क्या किराए पर फर्नीचर लेना सही है या खरीदना। आइए इस बात को ठीक से समझते हैं।
कैसे किराए पर ले सकते हैं फर्नीचर?
आप सोफा, बेड, डाइनिंग सेट से लेकर फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसी चीजें Furlenco, Rentomojo और Cityfurnish जैसे ऑनलाइन रेंटल प्लेटफॉर्म्स से किराए पर ले सकते हैं। इसमें होम डिलीवरी और इंस्टॉलेशन की सुविधा फ्री या कुछ सामान्य सा चार्ज देना पड़ सकता है। इसके आलावा कई कंपनियां डैमेज कवर भी देती हैं।
इसे भी पढ़ें- Top 3 Fuel-Efficient Hybrid Cars in India – Best Mileage, Smarter Drives
किन लोगों ले लिए सही हैं?
अगर कोई शख्स कहीं भी कुछ समय के लिए रहता है तो फर्नीचर किराए पर लेना सही ऑप्शन हो सकता है। इनमें ट्रांसफर, पढ़ाई या कॉन्ट्रैक्ट जॉब वाले लोग शामिल हैं। इसमें ग्राहक एक फर्नीचर या पूरे घर के लिए फर्नीचर खरीद सकते हैं। किराया समय के अनुसार देना होता है।
किराए पर लेने के लिए क्या समस्याएं आती हैं?
- एडवांस सिक्योरिटी डिपॉजिट करना पड़ सकता है।
- देरी से भुगतान पर पेनल्टी देनी पड़ सकती है।
- डैमेज की स्थिति में चार्ज देना पड़ सकता है।
- जल्दी से टर्मिनेशन करने पर एक महीने का किराया देना पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें- Xiaomi 14 Ultra Gets HyperOS 2.2 Update in India: New Features and Fixes Detailed
क्या फायदे हैं फर्नीचर खरीदने के
अगर कोई शख्स किसी शहर में 2 से 3 साल के लिए रहता है तो फर्नीचर खरीदना ज्यादा बेहतर रहेगा। वहीं नो-कॉस्ट EMI स्कीम्स की वजह से फर्नीचर खरीदना काफी आसान है। मान लीजिए आप 45,000 रुपये का डाइनिंग सेट 3,750 रुपये की मंथली EMI पर 1 साल के लिए खरीदता है तो लागत ज्यादा नहीं रहेगी।
वहीं अगर आप फर्नीचर किराए पर लेते हैं, जिसका किराया मंथली 1500 रुपये है। इसे आप 1 साल के लिए इस्तेमाल करते हैं तो 36000 रुपये महीना आएगा। साथ ही वो वापस भी हो जाएगा।
फर्नीचर खरीदना या किराए पर लेना किसके लिए सही?
अगर आप किसी शहर में ज्यादा समय के लिए नहीं रहते हैं तो फर्नीचर किराए पर लेना सही रहेगा। किराए पर लेना उनके लिए सही रहता है, जो शहर बदलता है या लाइफस्टाइल में बदलाव करने पर या करियर की शुरुआत है।
वहीं फर्नीचर खरीदना उन लोगों के लिए सही होता है, जो किसी शहर में 2 से 3 साल के लिए रहते हैं। उनके लिए फर्नीचर खरीदना ज्यादा बेहतर रहता है। किराए की बजाय यह ज्यादा फायदेमंद रहता है।










