DA Hike: केंद्र सरकार कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते और राहत की दरों में साल में दो बार जनवरी और जुलाई में संशोधन करती है, जो AICPI सूचकांक के अर्धवार्षिक (जनवरी से जून/जुलाई से दिसंबर) आंकड़ों पर निर्भर करता है। जुलाई से दिसंबर 2024 के AICPI सूचकांक के आधार पर जनवरी 2025 से DA में 2% की बढ़ोतरी की गई है।

जिसके बाद DA की दर 53% से बढ़कर 55%

जिसके बाद DA की दर 53% से बढ़कर 55% हो गई है। अब अगला महंगाई भत्ता जुलाई 2025 से बढ़ाया जाना है, जिसकी घोषणा अक्टूबर के आसपास होने की उम्मीद है। महंगाई भत्ते की यह दर जनवरी से जून 2025 के AICPI इंडेक्स अंकों पर निर्भर करेगी. फिलहाल जनवरी, फरवरी और मार्च के आंकड़े आ चुके हैं, जिसके बाद CPI-IW इंडेक्स 143.0 और DA स्कोर 57.06% पर पहुंच गया है, हालांकि अप्रैल, मई और जून के आंकड़े आने बाकी हैं।

जिसके बाद तय होगा कि जुलाई

जिसके बाद तय होगा कि जुलाई 2025 से DA में कितनी बढ़ोतरी होगी. क्या जुलाई 2025 में फिर से DA बढ़ोतरी 3% से कम होगी? दरअसल, मार्च में केंद्र की मोदी सरकार ने महंगाई भत्ते और राहत में 2% की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद DA 55% हो गया है, हालांकि यह बढ़ोतरी 78 महीनों में सबसे कम है, क्योंकि अब तक DA में 3 से 4% की बढ़ोतरी होती रही है.

अब अगला DA जुलाई 2025 से बढ़ेगा, जो जनवरी से जून 2025 तक के आंकड़ों पर निर्भर करेगा। जनवरी 2025 में AICPI INDEX 143.2 था, लेकिन फरवरी में AICPI-IW 0.4 अंक गिरकर 142.8 पर आ गया, हालांकि मार्च में यह 2 अंक की बढ़त के साथ 143.0 पर वापस आ गया है, जिससे DA स्कोर 57.06% पर पहुंच गया है।

अगर यह ट्रेंड जारी रहा और अगले 3 महीनों (अप्रैल, मई और जून) में AICPI अंक बढ़ते हैं, तो 3% की उम्मीद की जा सकती है, लेकिन अगर अंक गिरते हैं, तो जनवरी की तरह DA में 2% की बढ़ोतरी हो सकती है। जुलाई 2025 में DA 55% से बढ़कर 57 या 58% होने की उम्मीद है।

हालांकि, आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। महंगाई भत्ते की गणना कैसे की जाती है? केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते की गणना करने का एक फॉर्मूला है। सूत्र है: 7वें सीपीसी डीए% = [{पिछले 12 महीनों के लिए एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू (आधार वर्ष 2001=100) का 12 महीने का औसत – 261.42}/261.42×100]

यह सूत्र उन केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों पर लागू होगा जिन्हें सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर वेतन मिलता है। डीए%= (392.83-261.42)/261.42×100 = 50.26

पिछले 12 महीनों का औसत सीपीआई-आईडब्ल्यू 392.83 है। सूत्र के अनुसार, डीए मूल वेतन का 50.28% है।

Latest News

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com