Home Bihar Bihar Politics: भंगेड़ी है नीतीश कुमार, भांग पीकर...
Bihar Hindi News

Bihar Politics: भंगेड़ी है नीतीश कुमार, भांग पीकर आते है हाउस में, जानिए क्या कहा बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री ने

Compressjpeg Online Img(1280x720)   2025 03 12t145515

Bihar Politics: बिहार विधानसभा सभा के पहले यहां की राजनीति में होली का खुमार सबपर सवार हो गया है। विपक्ष नीतीश कुमार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राबड़ी देवी में आमने सामने आ गए। इस बीच राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर ऐसा बयान दिया कि मुख्यमंत्री आपे से बाहर हो गए और फिर दोनों में खूब बहसबाजी हुई। बाद में विपक्ष ने सदन का बॉयकॉट कर दिया।

भंगेड़ी है नीतीश कुमार, भांग पीकर आते है हाउस में, जानिए क्या कहा बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री ने
भंगेड़ी है नीतीश कुमार, भांग पीकर आते है हाउस में, जानिए क्या कहा बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री ने

भंगेड़ी हैं नीतीश कुमार, भांग पीकर आते है हाउस में, राबड़ी देवी ने जमकर नीतीश पर साधा निशाना

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में कहा, ‘भंगेड़ी हैं और भांग पीकर आते हैं हाउस में और महिलाओं के बारे में अंट संट बोलते रहते हैं। राबड़ी देवी ने कहा नीतीश कुमार महिलाओं को बेइज्जत करने का काम करते हैं। हमको और पूरे बिहार की महिलाओं को बेइज्जत करते रहते हैं। नीतीश कुमार कहते हैं कि 2005 से पहले महिलाएं कपड़ा नहीं पहनती थीं। प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर की महिलाएं और बहन बेटी कपड़ा पहनती थी कि नहीं, या फिर लंगटे घूमती थीं?

 

राबड़ी देवी ने कहा नीतीश कुमार पर जमकर साधा निशाना

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने आज बुधवार को सदन में नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार के पीछे पांच आदमी हैं। वही लोग सिखाता है, वही लोग कान में बोलता है और फिर नीतीश कुमार वही बोलते हैं। उन पांच आदमियों का राबड़ी देवी ने लेते हुए कहा कि ललन सिंह, संजय झा, विजय चौधरी, अशोक चौधरी हैं, यही लोग कान में फूंकता है। नाराज होते हुए राबड़ी देवी ने कहा आज हम सदन में नहीं जाएंगे। बिहार में गुंडाराज है।

ये भी पढ़ें – Bihar Politics: नमाज़ का समय तो बदल नहीं सकता इसलिए होली को बीच में ब्रेक कर दीजिए! दरभंगा मेयर के विवादित बयान के बाद गरमाई सियासत

 

Verified Source Google News www.timesbull.com ✓ Trusted