Honda Shine 100: होंडा ने अपनी नई 2025 होंडा शाइन 100 मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 70 हजार रुपये से कम रखी गई है। इस नए मॉडल को OBD-2 नॉर्म्स के हिसाब से अपडेट किया गया है और इसमें नया कलर ऑप्शन भी जोड़ा गया है। इसकी कीमत पुराने मॉडल से करीब 2000 रुपये ज्यादा रखी गई है।

इंजन पावर औ गियरबॉक्स

2025 होंडा शाइन 100 में अब OBD-2 कंप्लायंट इंजन दिया गया है। यह बाइक 98.98cc, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन के साथ आती है। यह इंजन 7500 RPM पर 5.43 kW (7.3 bhp) की पावर और 5000 RPM पर 8.04 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

डिजाइन में क्या नया है

2025 होंडा शाइन 100 के डिजाइन में कुछ नए बदलाव किए गए हैं। अब इसमें हेडलैंप काउल, फ्यूल टैंक और साइड फेयरिंग पर नए ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसके अलावा अब बाइक से होंडा का विंग लोगो हटा दिया गया है और साइड पैनल पर सिर्फ ‘शाइन 100’ लिखा है, जबकि पहले सिर्फ ‘शाइन’ लिखा होता था।

नए कलर ऑप्शन उपलब्ध

इस बार होंडा ने पुराने ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन को हटाकर ब्लैक और ऑरेंज कलर पेश किया है। इसके अलावा बाइक अभी भी ब्लैक और रेड, ब्लैक और ब्लू, ब्लैक और ग्रे और ब्लैक और ग्रीन जैसे दूसरे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम

बाइक में अब ड्रम ब्रेक हैं और यह CBS (कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ आती है। इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं, जो राइडिंग को आरामदायक बनाते हैं। इसके अलावा इसमें ब्लैक-आउट अलॉय व्हील्स, एल्युमिनियम ग्रैब रेल और लंबी सिंगल-पीस सीट दी गई है।

Latest News

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com