अगर आप 125cc के सेगमेंट में स्टाइलिश और फीचर पैक्ड बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके सामने अब दो बेहतरीन ऑप्शन हैं। होंडा ने अपनी नई CB125 Hornet को भारतीय बाजार में उतार दिया है, जो सीधे हीरो Xtreme 125R से टक्कर लेगी। लेकिन सवाल यह है कि इन दोनों में से कौन सी बाइक आपके लिए बेहतर है? चलिए, डिटेल में जानते हैं।

Read More – 2025 Volvo XC60 Facelift: जानें नए फीचर्स, डिज़ाइन और भारत में कीमत

इंजन

आप को पता होगा की दोनों बाइक्स 125cc सेगमेंट में आती हैं, लेकिन इनकी परफॉरमेंस में थोड़ा अंतर होता है। होंडा CB125 Hornet 123.94cc, एयर-कूल्ड, और सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ आती है, जो 11 bhp पावर और 11.2 Nm टॉर्क पैदा करता है। वही इसकी 5-स्पीड गियरबॉक्स स्मूथ राइडिंग एक्सपीरियंस देता है।

Honda CB125 Hornet vs Hero Xtreme 125R: A Detailed Comparison - Hindustan  Times

वहीं देखा जाये तो, Hero Xtreme 125R का इंजन थोड़ा बड़ा (124.7cc) है और यह 11.24 bhp पावर जनरेट करता है, हालांकि टॉर्क 10.5 Nm ही है। लेकिन Xtreme 125R का इंजन थोड़ा ज्यादा RPM पर पावर डिलीवर करता है। अगर आप शहर की भीड़भाड़ में रोजाना राइड करते हैं, तो CB125 Hornet का लो-एंड टॉर्क आपको बेहतर एक्सीलरेशन दे सकता है।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

होंडा CB125 Hornet फीचर्स के मामले में काफी आगे है। इसमें फुल-LED लाइटिंग, ट्विन-LED हेडलैंप, LED DRLs और 4.2-inch TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी (Honda RoadSync) सपोर्ट करता है। साथ ही USB Type-C चार्जिंग, इंजन स्टॉप स्विच और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं

देखा जाये तो दूसरी ओर, Hero Xtreme 125R में भी फुल-LED लाइटिंग और ब्लूटूथ-एनेबल्ड डिजिटल कंसोल है, लेकिन यह TFT डिस्प्ले नहीं देता। हालांकि, इसमें सेगमेंट फर्स्ट सिंगल-चैनल ABS मिलता है, जो सेफ्टी के लिहाज से बेहतर है। अगर आप टेक लगाने की शौकीन हैं, तो CB125 Hornet आपको ज्यादा आकर्षित करेगी, लेकिन देखा गया है ABS जैसे सेफ्टी फीचर के लिए Xtreme 125R भी कम नहीं है।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग

CB125 Hornet में सेगमेंट-फर्स्ट गोल्डन USD फ्रंट फोर्क्स और 5-स्टेप एडजस्टेबल मोनो-शॉक दिया गया है, जो बेहतर हैंडलिंग और कम्फर्ट प्रदान करता है। ब्रेकिंग के लिए 240mm पेटल डिस्क (फ्रंट) और 130mm ड्रम (रियर) ब्रेक मिलते हैं।

Hero Xtreme 125R

बात करे Hero Xtreme 125R की तो इसमें 37mm कन्वेंशनल टेलिस्कोपिक फोर्क्स और हाइड्रोलिक मोनोशॉक है। वहीं ब्रेकिंग सिस्टम में 240mm ड्रम ब्रेक (फ्रंट) है, जो थोड़ा पुराना फील देता है। हालांकि, इसके टायर्स (फ्रंट: 90/90-17, रियर: 120/80-17) थोड़े चौड़े हैं, जो ग्रिप बढ़ाते हैं। अगर आप स्पोर्टी राइडिंग पसंद करते हैं, तो CB125 Hornet का सस्पेंशन सेटअप ज्यादा बेहतर है।

Read More – Tata Altroz Racer 2025 Review – Performance Review, Engine Specs & Real On-Road Feel

प्राइस

Hero Xtreme 125R की शुरुआती कीमत ₹98,000 (एक्स-शोरूम) है, जो इसे 125cc सेगमेंट में सबसे अफोर्डेबल प्रीमियम बाइक बनाती है। होंडा ने अभी CB125 Hornet की कीमत नहीं बताई है, लेकिन यह ₹1 लाख के आसपास हो सकती है। अगर आप एग्रेसिव स्टाइल, USD फोर्क्स और TFT डिस्प्ले चाहते हैं, तो CB125 Hornet बेहतर विकल्प है। लेकिन अगर बजट और सेफ्टी (ABS) आपकी प्राथमिकता है, तो Xtreme 125R भी कम नहीं है।