Home Hindi News Agniveer Update 2024: अग्नवीरों की किस्मत का खुलेगा...
Hindi News

Agniveer Update 2024: अग्नवीरों की किस्मत का खुलेगा ताला, सरकार लेने जा रही ऐसा फैसला कि उछड़े पड़े युवा!

Agniveer Yojana

Agniveer Update 2024: भारत में मोदी सरकार ने जब से अग्निपथ योजना की शुरुआत की है, तभी से इसका विरोध हो रहा है. नौकरी पाने वाले परिवार या फिर जो सपना देख रहे वो भी इस योजना का जमकर विरोध कर रह हैं. लोकसभा चुनाव में भी विपक्ष ने इस मुद्दे को जोर शोर के साथ उठाया और कई जगह भुनाया भी गया.

खुद एनडीए के घटक दल भी सरकार को अग्निपथ योजना पर विचार करने की सलाह दे चुके हैं. अग्निपथ योजना के तहत जो युवा नौकरी लेता है, उसे अग्निवीर के नाम से जाना जाता है. चौतरफा विरोध के बीच एक बार फिर सरकार इस पर कोई बड़ा फैसला ले सकती है. माना जा रहा है कि सरकार अग्निवीर की सेवा को 4 साल से बढ़ाकर 8 साल कर सकती है.

Read More: कम बजट में ज्यादा माइलेज, Bajaj Platina सिर्फ 48 हजार में

Read More: Railway Recruitment 2024: चमकी किस्मत, रेलवे में निकली पदों पर बंपर भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन

अगर ऐसा हुआ तो फिर यह किसी गुड न्यूज की तरह है. इतना ही नहीं रिटायमेंट पर फंड में बढ़ोतरी भी जा सकती है, जो किसी बड़े तोहफे की तरह होगा. अभी आधिकारिक रूप से सरकार की ओर से कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन मीडिया की रिपोर्ट्स में ऐसी बातें चल रही हैं.

अग्निपथ योजना से संबंधित जरूर जरूरी बातें

केंद्र की मोदी सरकार ने अग्निपथ योजना की शुरुआत 16 जून 2022 को की थी. इसमें शामिल सभी जवानों को अग्निवीर के नाम से जाना जाता है. इसके तहत जिन युवाओं को भर्ती किया जाता है, उन्हें अग्निवीर के नाम से जाना जाता है. अग्निवीर को सेवा काल भी कुल 4 साल होगा. इसमें 6 महीने की ट्रेनिंग भी शामिल है. सरकार ने अग्निपथ योजना के अनुसार, अग्निवीर बनने के लिए कुछ शर्तें निर्धारित की हैं.

सबसे पहले तो उम्मीदवार की आयु 17.5 वर्ष से 23 साल के बीच होनी जरूरी है. अग्निपथ स्कीम की तहत पहले 17.5 साल से 21 वर्ष की है, लेकिन कोरोना महामहारी की वजह से दो साल अधिक आयु वाले युवाओं को भी मौका दिया गया. अग्निवीर भर्ती में आवेदन करने के लिए 12वीं कक्षा में मिनिमम 50 फीसदी अंक लाना जरूरी होता है. अगर इससे कम अंक हैं तो आवेदन नहीं कर सकेंगे.

अग्निपथ योजना पर उठ रहे लगातार सवाल

Read More: Honda की एक्टिवा 7G स्कूटर जल्द होगी हाइब्रिड तकनिकी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Read More: Weather Alert: कहीं तूफान तो कहीं बारिश थामेगी जिंदगी का पहिया, इन राज्यों में मूसलाधार वर्षा की चेतावनी

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निपथ योजना का जमकर विरोध हो रहा है, जिसे लेकर हर युवा इसके खिलाफ हैं. विपक्षी राजनीतिक पार्टियों ने लोकसभा और राज्यसभा में इसका विरोध किया था. सरकार की तरफ से भी अग्निपथ योजना को लेकर सफाई दी गई. अब सरकार इस योजना में कुछ बदलाव करेगी या नहीं यह तो समय पर ही पता चल सकेगा. अगर योजना के तहत अग्निवीर के कार्यकाल को बढ़ाया गया तो फिर यह साल किसी बड़े तोहफे की तरह होगा, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है.

Verified Source Google News www.timesbull.com ✓ Trusted
Snehlata Sinha

I began my journey in media with Radio Dhamal, where I honed my skills in radio broadcasting. After that, I spent two years at News24 and E24, gaining valuable experience in news reporting and journalism. For the past five years, I've been a lifestyle journalist at [Timesbull.Com ], specializing in fashion, style, and Bollywood trends. I'm passionate about keeping my readers informed and inspired, and I love sharing my insights on the latest beauty remedies and celebrity gossip."Would you like me to add anything else, such as your social media handles or a specific area of expertise within fashion or beauty.