पुराने फोन से हो गए बोर! कुछ दिन और रुकें आ रहा Samsung Galaxy M35 5G, क्लासिक फीचर्स से होगा लैस

नई दिल्ली: Samsung Galaxy M35 5G Launching Date Release: पुराने फोन को चलाते चलाते हो अगर आपको बोरियत महसूस हो रही है ऐसे में आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है।

दरअसल भारतीय बाजार में सैमसंग अपना M सीरीज (Samsung M-Series) का एक नया फोन Samsung Galaxy M35 5G लॉन्च करने जा रहा है। जिसकी लॉन्चिंग डेट को अनाउंस भी कर दिया है।

इस अपकमिंग स्मार्टफोन को खरीददारी के लिए Amazon Prime Day Sales 2024 सेल में उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं इसके मार्केट में आने से पहले इसके कुछ फीचर्स भी कन्फर्म कर दिए गए हैं। इसके बारे ने आप जानना चाहते हैं तो विस्तारपूर्वक बताते हैं।

Samsung Galaxy M35 5G: Launch Date In India 

आपको बता दें कि Samsung India company ने अपने ऑफिशियल X पर ट्वीट कर इस नए हैंडसेट के लॉन्चिंग डेट को अनाउंस कर दिया है। जो 17 जुलाई, 2024 को भारतीय बाजार में आने वाला हैं। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर की जाएगी।

वहीं ट्वीट में टीजर वीडियो के अनुसार, इस फोन के बैक साइड में ट्रिपल रियर कैमरा का सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी कैमरा के फ्रंट में सेंटर पंच होल कट आउट टीजर में दिखाई दे रहा है।

जानें क्या हैं इसके कन्फर्म फीचर्स

कंपनी ने अपने ट्वीट के जरिए यह कन्फर्म कर दिया है कि Samsung Galaxy M35 5G में 6000mAh बैटरी साथ मिलेगी। जिसे एक बार में फुल चार्ज करने पर यह आराम से दो दिन तक यूज कर सकते हैं।

हो चुका हैं ब्राजील में लॉन्च

  • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सैमसंग का यह फोन मई 2024 में ब्राजील में लॉन्च हो चुका है। वहां पेश किए गए डिवाइस के मुताबिक, इसमें 6.68 इंच की Full HD+ sAMOLED डिस्प्ले साथ मिलेगी।
  • जो रिफ्रेश रेट 120Hz के साथ इन-हाउस चिप Exynos 1380 प्रोसेसर में हो सकती है।
  • इस डिवाइस में 8GB की RAM और 256GB का इंटरनल स्टोरेज साथ मिल सकता है।
  • बात करें फोटोग्राफी की तो इसका मेन कैमरा 50MP का , 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मेक्रो कैमरा मिल सकता है।

इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा हैं कि भारतीय वेरिएंट भी इस मिलते-झुलते फीचर्स में आ सकते हैं। बाकी इस फोन के फीचर्स और कीमत इसके लॉन्चिंग के समय ही पता चल पाएंगे।

About the Author

Virendra Tyagi

Author at TimesBull covering breaking news and current affairs.

tyagivirendra.k@gmail.com Author at TimesBull TimesBull
Author at TimesBull covering breaking news and current affairs.
Virendra Tyagi - Author at TimesBull
About the Author

Virendra Tyagi

Virendra Tyagi - Author at TimesBull

Author at TimesBull covering breaking news and current affairs.